Facebook-f Youtube X-twitter

जालंधर के निजी अस्पताल में हड़कंप, बाथरूम से मिली गन

जालंधर  | जालंधर के पठानकोट चौक स्थित एक प्रसिद्ध निजी अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बुधवार रात अस्पताल के बाथरूम से एक गन बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्टाफ में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर एक व्यक्ति अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी से बाथरूम में पड़े किसी सामान के बारे में पूछताछ करने आया था, लेकिन कुछ देर बाद वह वहां से चला गया। शाम के समय जब अस्पताल का एक कर्मचारी बाथरूम में गया तो उसे वहां गन जैसी वस्तु दिखाई दी। कर्मचारी ने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान बाथरूम से एक एयर गन बरामद की।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि एयर गन अस्पताल के बाथरूम में कैसे पहुंची और इसे वहां किसने छोड़ा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.