Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IGMC मामले के विरोध में प्रदेशभर में डॉक्टर मास कैजुअल लीव पर, धर्मशाला अस्पताल में ओपीडी बंद

Dharamshala, Rahul-:आईजीएमसी शिमला में मरीज से मारपीट के आरोप में एक डॉक्टर को बर्खास्त किए जाने के विरोध में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश भर के डॉक्टर एक दिवसीय मास कैजुअल लीव पर रहे। इस फैसले का असर कांगड़ा जिला के जोनल अस्पताल धर्मशाला में भी साफ तौर पर देखने को मिला, जहां ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं।

जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे, जिन्हें मजबूरन आपातकालीन सेवाओं के माध्यम से उपचार करवाना पड़ा।हालांकि अस्पताल प्रशासन ने दावा किया कि मरीजों को कम से कम परेशानी हो,इसके लिए इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से चलाई गईं और गंभीर मरीजों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया गया। इसके बावजूद ओपीडी बंद रहने से आम मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई मरीज बिना इलाज के ही लौटने को मजबूर हुए।जोनल अस्पताल धर्मशाला के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर डॉक्टरों ने यह एक दिवसीय मास कैजुअल लीव ली है।उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर के साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार और उसके बाद की कार्रवाई के विरोध में यह कदम उठाया गया है। 

डॉ. भट्ट ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं अस्पताल की पहली प्राथमिकता हैं, इसी कारण आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह चालू रखा गया।उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले सभी मरीजों की जांच की जा रही है और इसके लिए अतिरिक्त डॉक्टरों की भी तैनाती की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल के सभी डॉक्टर अलर्ट मोड पर हैं।डॉ. सुनील भट्ट ने आगे कहा कि एक दिवसीय मास कैजुअल लीव के बाद ज्वाइंट एक्शन फोरम, टैमकोट और सीनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार और उच्च अधिकारियों से आग्रह किया कि इस पूरे मामले का शीघ्र समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में डॉक्टरों के आंदोलन की स्थिति न बने और मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...

फेज-7 मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर पार्षद काहलों ने उठाए सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम के पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार की ओर से जरूरी प्रबंध नहीं किए जाने के कारण मार्केट में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के...

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को हर माह 2,000 रुपये की मदद

{अंडर-14 से अंडर-21 आयु वर्ग के पात्र खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन, नियमित अभ्यास करने वालों पर फोकसएजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह...

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.