Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

15 साल की सेवा, फिर भी 15 हजार से कम वेतन: 108-102 एम्बुलेंस कर्मियों की 48 घंटे की हड़ताल

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार और जीवीके ईएमआरआई कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने मंडी में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और सरकार से सवाल किया कि व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाली सरकार उन्हें उनका हक क्यों नहीं दिला पा रही है।

सरकार पर कोर्ट आदेश न मानने का आरोप

प्रदेश भर के सभी 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारी 48 घंटे की हड़ताल पर हैं, जिससे आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। मरीजों को मजबूरी में निजी वाहनों या निजी एम्बुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है।108 एवं 102 एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सुमित ठाकुर ने बताया कि 25 दिसंबर 2010 को प्रदेश में एम्बुलेंस सेवाएं शुरू हुई थीं और कर्मचारियों को इन सेवाओं में काम करते हुए 15 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद आज भी उनका वेतन 15 हजार रुपये तक नहीं पहुंच पाया है। वर्तमान में कई कर्मचारी मात्र 11,700 रुपये में परिवार चलाने को मजबूर हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा श्रम कानूनों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। 8 घंटे की ड्यूटी के नाम पर कर्मचारियों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है, लेकिन न तो समय पर वेतन दिया जा रहा है और न ही ओवरटाइम का भुगतान किया जाता है।

 कर्मचारियों के पक्ष में कोर्ट के आदेश आने के बावजूद प्रदेश सरकार उन्हें लागू करवाने में असफल रही है।सुमित ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दीं, लेकिन सरकार ने आज तक उनके हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने प्रदेश के राजस्व मंत्री द्वारा संविधान की बात करने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कर्मचारियों के शोषण पर संविधान के प्रावधानों के तहत कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे मजबूरी में और उग्र कदम उठाने को विवश होंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - धर्मशाला बॉयज स्कूल का दर्जा घटाने पर बवाल, अभिभावकों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

धर्मशाला बॉयज स्कूल का दर्जा घटाने पर बवाल, अभिभावकों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला में करीब सौ साल पुराने बॉयज स्कूल को सीनियर सेकेंडरी से घटाकर हाई स्कूल करने के निर्णय पर अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मंगलवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल परिसर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस फैसले पर आपत्ति जताई। अभिभावकों का...
Summer Express - खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह...
Summer Express - पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

Summer express /कुरुक्षेत्र-:हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र के गांव गढ़ी सिंघा में मंगलवार को एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग की शुरुआत खेतों से हुई और देखते ही देखते पास के जंगल तक फैल गई, जिससे कई एकड़ क्षेत्र प्रभावित हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेतों के ऊपर से गुजर...
Summer Express - भोरंज में घरेलू झगड़े ने लिया दुखद मोड़, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत

भोरंज में घरेलू झगड़े ने लिया दुखद मोड़, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत

Summer express /हमीरपुर, 28 अप्रैल -: थाना भोरंज क्षेत्र के गांव लजयाणी में एक पारिवारिक विवाद ने बेहद दुखद रूप ले लिया। पिता और पुत्र के बीच हुई कहासुनी के दौरान बीच-बचाव करने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रतनी देवी की गिरने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की...
Summer Express - करनाल में पार्किंग में भीषण आग, तीन वाहन जले; ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा बना हादसे की वजह

करनाल में पार्किंग में भीषण आग, तीन वाहन जले; ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा बना हादसे की वजह

Summer express/करनाल -: करनाल के क्लब मार्केट क्षेत्र में अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पार्किंग के पास पड़े कूड़े में उठी चिंगारी ने कुछ ही देर में भयंकर रूप ले लिया और वहां खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मौके पर काफी संख्या में लोग और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.