Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

 रेवाड़ी में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई : 35 हजार लेते बीडीपीओ गिरफ्तार

रेवाड़ी  |  नूंह जिले की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को रेवाड़ी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सौरव उपाध्याय को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रेवाड़ी ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय में की गई।

जानकारी के अनुसार, बीडीपीओ सौरव उपाध्याय ने किसी सरकारी कार्य के एवज में रेवाड़ी ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन ममता यादव के पति रविंद्र खोला से 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर रविंद्र खोला ने इसकी शिकायत नूंह जिले की एसीबी टीम से की।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एसीबी की टीम शिकायतकर्ता को साथ लेकर गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय पहुंची। जैसे ही रविंद्र खोला ने बीडीपीओ को रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने तुरंत छापा मारकर अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिश्वत किस काम की एवज में मांगी गई थी। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - यूक्रेन युद्ध में फतेहाबाद के दो युवकों की मौत: बेहतर भविष्य की तलाश में गए थे विदेश, गांव में पसरा मातम

यूक्रेन युद्ध में फतेहाबाद के दो युवकों की मौत: बेहतर भविष्य की तलाश में गए थे विदेश, गांव में पसरा मातम

Summer express, फतेहाबाद  | फतेहाबाद जिले के गांव कुम्हारिया में शोक का माहौल है, जहां 25 वर्षीय विजय पूनिया की यूक्रेन युद्ध में मौत की खबर ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। विजय का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच चुका है और परिजन उसे लेने के लिए रवाना हो गए हैं। बेहतर...
Summer Express - धर्मशाला बॉयज स्कूल का दर्जा घटाने पर बवाल, अभिभावकों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

धर्मशाला बॉयज स्कूल का दर्जा घटाने पर बवाल, अभिभावकों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला में करीब सौ साल पुराने बॉयज स्कूल को सीनियर सेकेंडरी से घटाकर हाई स्कूल करने के निर्णय पर अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मंगलवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल परिसर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस फैसले पर आपत्ति जताई। अभिभावकों का...
Summer Express - खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह...
Summer Express - पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

Summer express /कुरुक्षेत्र-:हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र के गांव गढ़ी सिंघा में मंगलवार को एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग की शुरुआत खेतों से हुई और देखते ही देखते पास के जंगल तक फैल गई, जिससे कई एकड़ क्षेत्र प्रभावित हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेतों के ऊपर से गुजर...
Summer Express - भोरंज में घरेलू झगड़े ने लिया दुखद मोड़, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत

भोरंज में घरेलू झगड़े ने लिया दुखद मोड़, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत

Summer express /हमीरपुर, 28 अप्रैल -: थाना भोरंज क्षेत्र के गांव लजयाणी में एक पारिवारिक विवाद ने बेहद दुखद रूप ले लिया। पिता और पुत्र के बीच हुई कहासुनी के दौरान बीच-बचाव करने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रतनी देवी की गिरने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.