Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा युवक, तीन साल बंद कमरे में तड़पता रहा प्रिंस

अंबाला |  हरियाणा के अंबाला शहर के नदी मोहल्ला से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक तीन साल तक बंद कमरे में मौत और जिंदगी के बीच संघर्ष करता रहा। 24 वर्षीय प्रिंस, जो कपड़ा मार्केट में काम करता था, गंभीर बीमारी से जूझता रहा, लेकिन परिजनों ने इलाज की जगह अंधविश्वास को तरजीह दी। यही जिद आखिरकार उसकी मौत का कारण बन गई।

बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले प्रिंस की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी थी। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य बीमारी समझकर नजरअंदाज किया। हालत बिगड़ने पर जब उसके हाथ-पैरों ने काम करना बंद कर दिया, तब भी उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के सहारे ठीक करने की कोशिश की गई। समय के साथ प्रिंस पूरी तरह बेड पर आ गया।

करीब दो साल पहले परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन इलाज अधूरा छोड़ दिया गया। इसके बाद युवक को घर के एक अलग कमरे में बंद कर दिया गया। पड़ोसियों के अनुसार, जब भी कोई मदद के लिए आगे आता, परिजन उसे घर में घुसने नहीं देते थे। उनका कहना होता था कि झाड़-फूंक से ही प्रिंस ठीक हो जाएगा।

धीरे-धीरे प्रिंस की हालत बेहद खराब होती चली गई। शरीर सूखकर हड्डियों का ढांचा बन गया, खाने-पीने की हालत नहीं रही। कमरे में गंदगी फैली हुई थी और आसपास बदबू रहती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को पर्याप्त भोजन भी नहीं दिया जाता था।

इस मामले की जानकारी वंदे मातरम दल तक पहुंची। संगठन के संस्थापक सदस्य भरत सिंह ने बताया कि एक वीडियो देखने के बाद उन्हें सूचना मिली। जब टीम प्रिंस के घर पहुंची तो परिजनों ने बात करने से मना कर दिया। किसी तरह घर के अंदर जाने पर जो दृश्य दिखा, वह बेहद भयावह था। युवक बेहद कमजोर हालत में पड़ा था, नाखून बढ़े हुए थे और शरीर पर कीड़े तक रेंग रहे थे।

दल शुक्रवार को युवक को रेस्क्यू करने वाला था, लेकिन इससे पहले ही वीरवार रात प्रिंस की मौत हो गई। शुक्रवार को शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के फेफड़ों में गंभीर समस्या थी।

चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि अंधविश्वास और लापरवाही किस तरह इंसानी जान पर भारी पड़ सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.