Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में नशे का नया खतरा: इंजेक्शन और गोलियों ने लिया स्थान

रोहतक  |  प्रदेश में नशे का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। पहले हेरोइन और स्मैक का प्रचलन था, लेकिन अब युवा नशीली गोलियों और इंजेक्शन के सेवन की ओर बढ़ रहे हैं। यह नया नशा धीरे-धीरे और चुपचाप फैलता है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य संबंधी खतरे पैदा हो रहे हैं।

पीजीआईएमएस रोहतक के आंकड़े चिंताजनक

रोहतक स्थित PGIMS के राज्य मादक पदार्थ निर्भरता उपचार केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल प्रदेशभर से 3340 युवा नशा छोड़ने के लिए रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 1800 युवा नियमित उपचार ले रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित आयु वर्ग 16 से 40 वर्ष के युवा हैं।

युवा अक्सर साथियों के दबाव (42%), जिज्ञासा और फिल्मों में नशे के दृश्य देखकर नशा करना शुरू करते हैं, जो धीरे-धीरे आदत और फिर लत में बदल जाता है।

इंजेक्शन से स्वास्थ्य जोखिम कई गुना बढ़ा

पहले स्मैक और हेरोइन का सेवन फायल पेपर या अन्य पारंपरिक तरीकों से होता था, लेकिन अब युवा तेजी से असर पाने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, कई बार एक ही इंजेक्शन साझा किया जाता है, जिससे एड्स और हेपेटाइटिस-सी जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ये बीमारियां अक्सर लंबे समय तक छिपी रहती हैं और उपचार के दौरान ही सामने आती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि नशे की इस नई लहर को रोकने के लिए समुदाय, परिवार और प्रशासन को एकजुट होकर जागरूकता अभियान चलाना होगा, ताकि युवा सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की ओर लौट सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमेरिका में महिला की हत्या :करनाल के युवक की भी मौत, पीछा करने का आरोप

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात के तार हरियाणा के करनाल जिले से जुड़ गए हैं। हाउ एवेन्यू और नॉर्थरोप एवेन्यू के पास पनेरा ब्रेड के पार्किंग क्षेत्र में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में पूर्व सरपंच की रॉड से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

summer express , हिसार। जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच 65 वर्षीय हवा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में उनके बेटे बबलू पर हत्या...
Summer Express - Auto Draft

बेरला जमीन विवाद में बुजुर्ग की मौत, आरोपी विशाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

summer express , बाढ़डा। गांव बेरला में वर्ष 2022 में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में आरोपी विशाल के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर 21 सितंबर को अदालत में पेश करने...

सीएम नायब सैनी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद, पुलिस अलर्ट

summer express ,गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम दौरे से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसी दौरान कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस और इंटेलिजेंस टीमों ने उन्हें घर से बाहर...

करनाल में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, एक सप्ताह में 9 नए मरीज मिले

summer express , करनाल। बदलते मौसम के साथ करनाल जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले सात दिनों में जिले में संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 6 सितंबर के 27 से बढ़कर 13 सितंबर तक 36 हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.