Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद अस्पताल में हड़कंप: जिंदा बच्ची को मृत घोषित करने का आरोप

फरीदाबाद  | फरीदाबाद के सिविल अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक मां ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी 12 वर्षीय बेटी को जिंदा हालत में ही मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी परिवार अपनी 12 साल की बेटी भूमिका को पेट दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने जांच के करीब आधे घंटे बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया और उसके शव को मोर्चरी के फ्रीजर में रखवा दिया गया।

जैसे ही यह सूचना बच्ची की मां रीना देवी को मिली, वह तुरंत अस्पताल पहुंचीं। आरोप है कि रीना देवी ने अपने देवर के साथ मोर्चरी में जाकर फ्रीजर से बच्ची का शव जबरन बाहर निकाला। इस दौरान डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन परिजन बच्ची को बाइक पर बैठाकर मौके से फरार हो गए।

मां रीना देवी का दावा है कि जब उन्होंने बच्ची को फ्रीजर से बाहर निकाला, तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था और नाक से खून बह रहा था। उन्होंने कहा कि उस समय बच्ची की सांसें चल रही थीं। इसके बाद परिजन बच्ची को पहले घर और फिर एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन करीब एक घंटे बाद वहां भी बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, सिविल अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की मौत इलाज के दौरान ही हो गई थी और उसे मृत अवस्था में ही मोर्चरी भेजा गया था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार बच्ची के शव को दोबारा मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.