Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में महाल लाल सिंगी के बंदोबस्त को लेकर ग्रामीण सड़कों पर उतरे, किया जोरदार प्रदर्शन

Una, Rakesh-:महाल बंदोबस्त को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और बंदोबस्त प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी म्यूनिसिपल कमेटी पार्क से होते हुए पुराने अस्पताल मार्ग और अंतरराज्यीय बस अड्डे के रास्ते उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं।

इस दौरान किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बलवीर चौधरी ने कहा कि लाल सिंगी में चल रहा बंदोबस्त ग्रामीणों के हितों के खिलाफ किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भूमि विवाद के चलते कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों की होगी। उन्होंने मांग की कि महाल लाल सिंगी में जमीन की खरीद-फरोख्त, बिक्री, तबादला, निशानदेही और तक्सीम पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि भूमि चोरी जैसी गतिविधियों को रोका जा सके।

इंजीनियर बलवीर चौधरी ने आरोप लगाया कि निजी और सरकारी जमीनों में हेरफेर की जा रही है और ग्रामीणों को जानबूझकर नया राजस्व रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा। वहीं, ग्रामीण संदीप कुमार पुत्र तिलक राज ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन में जबरन सड़क निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके दादा बिहारी लाल ने करीब 50 वर्ष पहले 2 कनाल 1 मरला भूमि खरीदी थी, जिस पर उनका परिवार पिछले कई दशकों से काबिज है। नियमों के अनुसार यह जमीन नए राजस्व रिकॉर्ड में उनके परिवार के नाम दर्ज होनी चाहिए थी, लेकिन अधिकारियों की कथित मिलीभगत से कागजों में सड़क दिखाकर जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सचिव राजस्व द्वारा 31 मई 2008 को भू-व्यवस्था अधिकारी धर्मशाला को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि महाल लाल सिंगी का बंदोबस्त मौके पर कब्जे के आधार पर किया जाए, क्योंकि पुराने राजस्व रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करते हुए नायब तहसीलदार भू-व्यवस्था ऊना ने जमीन की निशानदेही के आदेश जारी कर दिए, जबकि इस मामले में सिविल कोर्ट ऊना पहले ही रोक लगा चुकी है। साथ ही हाईकोर्ट ने भी महाल लाल सिंगी के बंदोबस्त को अंतिम रूप न देने के आदेश दे रखे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1955-56 की जमाबंदी के अनुसार इस भूमि की किस्म “गैरमुमकिन भेठ” है, जिसमें किसी भी प्रकार के रास्ते का कोई उल्लेख नहीं है। मौके पर भी कोई सड़क मौजूद नहीं है और जमीन पर फसल

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.