Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भय और भ्रष्टाचार से त्रस्त बंगाल, अमित शाह ने मांगा भाजपा को बहुमत

कोलकाता |  पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तीन दिवसीय कोलकाता दौरे के दूसरे दिन आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लंबे शासन ने राज्य को भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ का केंद्र बना दिया है।

अमित शाह ने कहा कि अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव बंगाल के भविष्य के लिए निर्णायक साबित होंगे। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता अब डर और अव्यवस्था से मुक्त होकर विकास, विरासत और गरीब कल्याण पर आधारित मजबूत सरकार चाहती है। गृह मंत्री ने बंगाल की जनता से भाजपा को पूर्ण बहुमत देने की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल बंगाल, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित होगी।

उन्होंने 30 दिसंबर के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी दिन 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में आजाद भारत का झंडा फहराया था। शाह ने कहा कि यह तारीख आज भी बंगाल के लिए नए संकल्प और परिवर्तन का प्रतीक बन सकती है।

टीएमसी के 15 साल के शासन पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि इस दौरान आम जनता भय और अनिश्चितता के माहौल में जीने को मजबूर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो राज्य की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया जाएगा, विकास की रफ्तार तेज होगी और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य विवेकानंद, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाना है। उन्होंने भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन का जिक्र करते हुए बताया कि जहां पहले पार्टी को बंगाल में सीमित सीटें मिलती थीं, वहीं आज भाजपा मजबूत विपक्ष और भविष्य की सशक्त विकल्प बन चुकी है।

कांग्रेस और वाम दलों पर टिप्पणी करते हुए शाह ने कहा कि कभी बंगाल की राजनीति में मजबूत रही कांग्रेस आज शून्य पर पहुंच गई है और दशकों तक शासन करने वाला वाम गठबंधन भी पूरी तरह हाशिये पर चला गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2026 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी और राज्य को नई दिशा देगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.