Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब विधानसभा में हंगामा, बाजवा के बयान पर सौंध भड़के

चंडीगढ़ | केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए बदलावों के विरोध में बुलाए गए पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सदन का माहौल उस समय गरमा गया, जब नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर सत्ता पक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बाजवा द्वारा सत्र को समय और धन की बर्बादी बताए जाने पर मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध भड़क उठे और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

सदन में बोलते हुए प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार लगातार विशेष सत्र बुला रही है, लेकिन इन सत्रों से कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आ रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे सत्रों का क्या औचित्य है, जिनका उद्देश्य केवल बयानबाजी तक सीमित रह जाए। बाजवा के इस बयान पर मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने आपत्ति जताई और कहा कि यदि विपक्ष को सत्र से आपत्ति है तो वह इसका बहिष्कार कर सकता है।

इसके जवाब में बाजवा ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की देन है, इसलिए वे इस मुद्दे पर बहिष्कार नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार पर गंभीरता की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल विशेष सत्र बुलाने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। यदि सरकार वास्तव में मनरेगा को लेकर गंभीर है तो उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरना देना चाहिए, जिसमें कांग्रेस पूरा समर्थन देगी।

बाजवा ने आगे कहा कि यह दसवां विशेष सत्र है, लेकिन पिछले नौ सत्रों की तरह इस बार भी किसी ठोस परिणाम की उम्मीद नहीं है। उन्होंने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा को केवल राजनीतिक मंच के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां भाषणों के अलावा कुछ हासिल नहीं हो रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.