Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मौसम की मार से कांगड़ा चाय उत्पादन घटा, धर्मशाला में 3 हजार किलो की गिरावट

Dharamshala, Rahul-:प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला के चाय बागानों से इस वर्ष उत्पादित होने वाली प्रसिद्ध कांगड़ा चाय के उत्पादन में कमी दर्ज की गई है। बीते वर्ष की तुलना में इस साल करीब तीन हजार किलोग्राम कम चाय का उत्पादन हुआ है, जिससे चाय उद्योग से जुड़े उत्पादकों और प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष धर्मशाला में कुल एक लाख 38 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था, जबकि इस वर्ष यह घटकर लगभग एक लाख 35 हजार किलोग्राम रह गया है।

चाय उद्योग से जुड़े जानकारों का कहना है कि उत्पादन में इस गिरावट का मुख्य कारण मौसम की बेरुखी रही है। वर्ष की शुरुआत में लंबे समय तक ड्राई स्पेल रहने से चाय की नई पत्तियों की बढ़वार प्रभावित हुई। आमतौर पर सर्दियों के मौसम में हल्की और नियमित बारिश चाय के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है, जिससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और पौधों में नई कोपलें निकलने में मदद मिलती है। लेकिन इस बार सर्दियों की शुरुआत में अपेक्षित बारिश न होने से चाय बागानों पर नकारात्मक असर पड़ा।हालांकि जून माह के मध्य में हुई लगातार बारिश ने चाय उत्पादन को कुछ हद तक संजीवनी दी। उद्योग प्रबंधन के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में उत्पादन की रफ्तार काफी धीमी रही, लेकिन मानसून की सक्रियता के बाद चाय उत्पादन में सुधार देखने को मिला। इसके बावजूद कुल उत्पादन पिछले वर्ष के आंकड़े को छू नहीं सका।

धर्मशाला के चाय उद्योग में मुख्य रूप से ब्लैक टी का निर्माण किया जाता है। इसके अलावा यहां ग्रीन टी और विशेष रूप से उलोंग टी भी तैयार की जाती है, जिसकी मांग देश-विदेश में लगातार बढ़ रही है। धर्मशाला में उत्पादित कांगड़ा चाय का एक हिस्सा दिल्ली और कुछ कॉरपोरेट खरीदारों को सीधे बेचा जाता है, जहां रिटेल स्तर पर इसकी बिक्री होती है। इसके साथ ही कई विदेशी खरीदार भी सीधे चाय की खरीद करते हैं। हालांकि, यहां उत्पादित चाय का बड़ा हिस्सा नीलामी के लिए कोलकाता भेजा जाता है, जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तय होती है।चाय उद्योग प्रबंधन का कहना है कि यदि आने वाले समय में मौसम अनुकूल रहा और सर्दियों में पर्याप्त बारिश हुई, तो अगले सीजन में उत्पादन में सुधार की उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए चाय उत्पादक सतर्क नजर आ रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.