Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में सड़क सुरक्षा पर संकट, 11 महीनों में एक लाख चालान

अंबाला  | अंबाला में सड़क सुरक्षा प्रशासन के लिए लगातार बड़ी चुनौती बनती जा रही है। जनवरी से नवंबर 2025 के बीच जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 1 लाख 4 हजार 339 चालान काटे गए, जिनसे करीब 92 करोड़ 84 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी अवधि में 38 हजार से अधिक ओवरस्पीड वाहन भी पकड़े गए, जो सड़कों पर बढ़ते खतरे की गंभीर तस्वीर पेश करते हैं।

इन चिंताजनक आंकड़ों के बीच बुधवार को एनआईसी कार्यालय के सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरटीए सचिव सुशील कुमार ने की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियम केवल जुर्माना वसूलने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए बनाए गए हैं और इनका पालन ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकता है।

बैठक में सामने आया कि दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट को लेकर लापरवाही अब भी बनी हुई है। 11 महीनों में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 3,376 चालान किए गए, जबकि नशे में वाहन चलाने के 1,956 मामले दर्ज हुए। आरटीए सचिव ने पुलिस को निर्देश दिए कि हेलमेट और ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सड़क किनारे मौजूद खतरों को लेकर भी गंभीरता दिखाई गई। बिजली निगम को सड़क के बीच या किनारे लगे खंभों और ट्रांसफार्मरों को हटाने के निर्देश दिए गए। जहां इन्हें हटाना संभव न हो, वहां रिफ्लेक्टर टेप लगाना अनिवार्य किया गया। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने अवैध कट को दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बताते हुए एनएचएआई को ऐसे सभी कट बंद करने के आदेश दिए गए।

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों को कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर सफेद पट्टियां, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए। आरटीए सचिव ने वाहन चालकों से अपील की कि धुंध के दौरान तय गति सीमा में ही वाहन चलाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें और वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगवाएं।

उन्होंने दो टूक कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि हर नागरिक को सुरक्षित घर तक पहुंचाना है। बैठक में स्कूल वाहन नीति की भी समीक्षा की गई और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों में किसी तरह की ढील न देने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रशासन, पुलिस, एनएचएआई और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपी पति रींगस से गिरफ्तार

summer express , जयपुर। राजस्थान पुलिस ने पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोपी 45 वर्षीय राहुल झा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को सीकर जिले के रींगस स्थित एक होटल से रविवार रात पकड़ा गया। वारदात के बाद आरोपी कथित तौर पर ई-रिक्शा से जयपुर के तीन मंदिरों में...

तरनतारन में 7 लाख की रिश्वत का मामला, दो एसएचओ समेत चार पर केस दर्ज

summer express ,तरनतारन |डी.जी.पी. गौरव यादव के आदेश पर तरनतारन पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 2 एस.एच.ओ. और दो बिचौलियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज मामलों में एक आरोपी के परिवार वालों से जांच के दौरान...

सेना की वर्दी में गांव लौटी फतेहपुर की बेटी अल्का, पिता की आंखों में छलका गर्व

लेफ्टिनेंट बनकर अल्का पठानिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत Summer express/कांगड़ा, संजीव -:फतेहपुर क्षेत्र की बेटी अल्का पठानिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सैन्य अधिकारी बनने के बाद जब अल्का पहली बार अपनी जन्मभूमि लाड़थ बाड़ी...

छोटी काशी मंडी में 38वें गणेश उत्सव का आगाज, इस बार नहीं होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंधन ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रतिमा को मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित...

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.