Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर में कड़ाके की ठंड और घनी धुंध का कहर

अमृतसर | गुरु नगरी अमृतसर में बीते तीन दिनों से कड़ाके की ठंड और घनी धुंध ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार छाई धुंध के कारण तड़के सुबह कई इलाकों में दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। सुबह और देर रात हाईवे पर हालात ऐसे रहे कि एक मीटर आगे तक वाहन नजर नहीं आए, जिसके चलते कई स्थानों पर वाहनों की टक्कर की घटनाएं सामने आई हैं।

घनी धुंध और बढ़ती ठंड से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अमृतसर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में अत्यधिक नमी के कारण ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। इसका सबसे अधिक असर गरीब और मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की हाड़ कंपाने वाली ठंड दिल और सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए भी जोखिम भरी हो सकती है।

गांवों से शहर तक धुंध का असर

ग्रामीण इलाकों में पिछले कई दिनों से लगभग पूरे दिन धुंध छाई रहने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अब इसका असर शहरों में भी साफ नजर आने लगा है। अमृतसर शहर में भी घनी धुंध और कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है।

धुंध के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए सफर करना जोखिम भरा साबित हो रहा है।

पहाड़ी इलाकों जैसा महसूस हो रहा मौसम

मौजूदा हालात में अमृतसर का मौसम पहाड़ी क्षेत्रों जैसा महसूस किया जा रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक इस बदले हुए मौसम का आनंद तो ले रहे हैं, लेकिन उन्हें सड़कों पर घनी धुंध से जूझना भी पड़ रहा है।

धुंध का असर रेल और हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। कई ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं, जबकि उड़ानों के संचालन में भी बाधाएं देखी जा रही हैं।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड और धुंध का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है और लोगों से सतर्क रहने व अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.