Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: लाडो लक्ष्मी योजना में विस्तार

चंडीगढ़ |  नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें राज्य के सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में एएसआई संदीप लाठर की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया गया। उन्हें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के कैंपस स्कूल में पीजीटी गणित ग्रुप बी के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

कैबिनेट ने बहनों और बेटियों के लिए शुरू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करने का भी निर्णय लिया। अब जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है, उनकी महिलाओं को 2100 रुपये का लाभ मिलेगा। साथ ही 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की माताओं को भी योजना का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, निपुण योजना के तहत महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, जिनके बच्चे कुपोषण या एनीमिया से पीड़ित थे और अब स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आए हैं। योजना के तहत 2100 रुपये की राशि में से 1100 रुपये सीधे महिलाओं के खाते में जमा होंगे और 1000 रुपये सरकार द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में सुरक्षित रखे जाएंगे। अब तक इस योजना के लिए 10,25,500 महिलाओं ने आवेदन किया है, जिसमें 8 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है।

कैबिनेट ने पंचकूला में गऊशाला के लिए भूमि पट्टे और बरवाला के रतेवाली गांव में कामधेनु गौ सेवा समिति को 4 एकड़ जमीन देने की मंजूरी दी। परिवहन विभाग के 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले ड्राइवरों को भी वित्तीय लाभ देने का निर्णय लिया गया।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूत कर रही है। 2025 में लिंगानुपात में सुधार देखा गया और विभिन्न अवैध गर्भपात केंद्र बंद करवाए गए। साथ ही एमटीपी एक्ट के तहत कई FIR दर्ज की गई और चार्जशीट दाखिल की गई। हरियाणा सरकार ने नए साल की शुरुआत में महिलाओं, युवाओं और सामाजिक कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.