Facebook-f Youtube X-twitter

फोरलेन निर्माण ने पूर्व सैनिक के घर को डाला संकट में, चार किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचना पड़ रहा घर

Mandi, Dharamveer-:मंडी–पठानकोट नेशनल हाईवे पर चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के टांडू पंचायत अंतर्गत मेहड गांव के एक पूर्व सैनिक के जीवन को संकट में डाल दिया है। निर्माण कार्य के दौरान की गई भारी कटिंग के कारण भूतपूर्व सैनिक तिलक राज का दो मंजिला मकान पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि मकान के कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है, वहीं अपने ही घर तक पहुंचने का रास्ता भी पूरी तरह खत्म हो गया है।

प्रभावित पूर्व सैनिक तिलक राज ने बताया कि जब मंडी–पठानकोट नेशनल हाईवे के फोरलेन निर्माण का कार्य एनएचएआई द्वारा एक निजी कंपनी को सौंपा गया, तो कंपनी के कर्मचारियों ने बिना उचित सुरक्षा उपायों के पहाड़ी की अत्यधिक कटिंग कर दी। इसके चलते उनके मकान के नीचे की जमीन धंस गई और आसपास का पूरा क्षेत्र असुरक्षित हो गया। मकान तक जाने वाली सीढ़ियां और आंगन का डंगा अब हवा में लटक गया है, जिससे घर में प्रवेश करना लगभग नामुमकिन हो गया है।तिलक राज का कहना है कि मौजूदा हालात में उन्हें अपने ही घर तक पहुंचने के लिए करीब चार किलोमीटर पैदल रास्ता तय करना पड़ रहा है। उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर एनएचएआई, जिला उपायुक्त और एसडीएम कार्यालय में कई बार पत्राचार किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न तो उनके मकान को अधिग्रहित किया जा रहा है और न ही सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पूर्व सैनिक ने दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा की है और उनका बेटा भी वर्तमान में सेना में तैनात है। इसके बावजूद उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जो बेहद पीड़ादायक है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन और एनएचएआई ने संज्ञान नहीं लिया, तो आगामी बरसात में या उससे पहले उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे जान-माल का बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा।

तिलक राज ने मीडिया के माध्यम से प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और एनएचएआई से गुहार लगाई है कि या तो उनके पूरे मकान को फोरलेन परियोजना में अधिग्रहित किया जाए या फिर उनके घर के चारों ओर मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए, ताकि मकान को गिरने से बचाया जा सके। फिलहाल पीड़ित परिवार समाधान की आस में हर चौखट पर हाजिरी लगा रहा है, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.