Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सैनी ने निहंग सिंहों से की मुलाकात, राष्ट्र निर्माण में भूमिका सराही

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निहंग सिंह संप्रदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें गुरु परंपरा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर संत कबीर कुटीर में निहंग सिख समुदाय का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने 25 नवंबर को आयोजित होने वाले 350वें शहीदी समागम के लिए निहंग सिखों द्वारा दिए गए सहयोग और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों के बलिदान और आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान उनकी सरकार द्वारा किया गया है, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय और सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों की धरती पंजाब की वर्तमान स्थिति देखकर मन व्यथित होता है। कभी समृद्ध रहा पंजाब आज कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे ने समाज की जड़ों को कमजोर कर दिया है, उद्योग ठप हो रहे हैं और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे। उन्होंने निहंग सिंह संप्रदाय से आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी को गुरु साहिबानों के आदर्शों, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा, “जहां निहंग सिंह खड़े हुए, वहां अधर्म नहीं ठहर सका।” मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए निहंग सिंहों की निर्भीक, अनुशासित और प्रेरणादायी भूमिका आज भी उतनी ही आवश्यक है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चलती ट्रेन में फिसला यात्री, आरपीएफ कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाला था, लेकिन मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए...

होडल नागरिक अस्पताल में महीनों से महिला डॉक्टर का अभाव, इलाज के लिए परेशान महिलाएं

सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल जिले के होडल स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में पिछले कई महीनों से महिला डॉक्टर की नियुक्ति न होने के कारण महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को मजबूरी में पुरुष डॉक्टरों से उपचार कराना पड़ रहा है। महिला मरीजों का...

हिसार रेलवे स्टेशन पर एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव, समय रहते टला बड़ा हादसा

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के एलपीजी टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और संभावित खतरे...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की कमाई खर्च से काफी कम, यात्री संख्या बढ़ाना बनी चुनौती

Summer express, जींद | देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन शुरुआती दिनों में यात्रियों की कम संख्या के कारण इसकी आय परिचालन खर्च की तुलना में काफी कम बनी हुई है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार जींद-सोनीपत रूट पर चल रही इस ट्रेन के...

नूंह में स्टंट बना जानलेवा, जिंदा दफन प्रदर्शन के दौरान युवक की दम घुटने से मौत

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव खोरी कला में आयोजित एक स्टंट शो के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस में किए जा रहे कथित “जिंदा दफन” प्रदर्शन के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि युवक को निर्धारित समय पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.