Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पहुंची जींद, जल्द सोनीपत के लिए रवाना

जींद  | देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन आखिरकार हरियाणा के जींद पहुंच गई है। यह ऐतिहासिक ट्रेन 20 जनवरी के बाद जींद से सोनीपत के लिए अपनी पहली व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी। फिलहाल ट्रेन और हाइड्रोजन प्लांट की तकनीकी जांच के लिए लखनऊ से अनुसंधान एवं डिजाइन संगठन (RDSO) की दो विशेष टीमें जींद पहुंच चुकी हैं, जो मशीनों, उपकरणों और सुरक्षा प्रणालियों की गहन टेस्टिंग कर रही हैं।

जांच पूरी होने और सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ट्रेन को संचालन की हरी झंडी दी जाएगी। यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित की गई है। ब्रॉड गेज ट्रैक पर चलने वाली यह दुनिया की सबसे लंबी (10 कोच) और सबसे शक्तिशाली (2400 किलोवाट) हाइड्रोजन ट्रेन मानी जा रही है।

यह ट्रेन एक बार में करीब 2500 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। 360 किलो हाइड्रोजन में यह लगभग 180 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। इसकी अधिकतम गति 140 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 1200 हॉर्स पावर के दो ड्राइविंग पावर कार (DPC) के साथ संचालित होगी। इस परियोजना पर करीब 82 करोड़ रुपये की लागत आई है।

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार किए गए इन कोचों का ट्रायल पहले ही सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। जर्मनी, जापान, फ्रांस और कनाडा जैसे देशों के बाद भारत हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का आठवां देश बन गया है।

यह ट्रेन मेट्रो की तर्ज पर डिजाइन की गई है, जिसमें ऑटोमैटिक दरवाजे, एसी, डिस्प्ले बोर्ड और बेहद शांत संचालन की सुविधा होगी। सबसे खास बात यह है कि यह ट्रेन पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल है और संचालन के दौरान केवल पानी और भाप का उत्सर्जन करती है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक पर ट्रायल पूरा होते ही संचालन की तारीख तय की जाएगी, जबकि हाइड्रोजन प्लांट के उद्घाटन की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खेलो इंडिया की तर्ज पर शुरू होगा खेलो हिमाचल, 10 खेलों को मिलेगा मंच

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अब ‘खेलो हिमाचल’ शुरू किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तर्ज पर प्रदेशभर में आयोजित होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी...
Summer Express - हरियाणा सरकार की नई शिक्षा पहल, 22 जिलों में खुलेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज

हरियाणा कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: 27 अगस्त से मानसून सत्र, कोचिंग संस्थानों पर नए नियम 

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। बैठक में कुल 12 एजेंडे रखे गए, जिन्हें मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा।निजी...

काम के सम्मान से बढ़ता है हौसला, एसपी बलबीर सिंह ने पुलिस परिवार और जनता को दिया श्रेय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी नेतृत्व के लिए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह को फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 100 पुलिस अधीक्षकों में स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को एसपी ने पुलिस विभाग...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, 2300 करोड़ रुपये भूमि मुआवजा वितरित

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ ली है। प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा देने के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) की राशि वितरित करने का काम भी लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य शेष प्रभावित महालों के आर एंड आर...

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.