Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तांत्रिक अंधविश्वास की खौफनाक वारदात, मासूम की बलि देने वाले गिरफ्तार

यमुनानगर  | यमुनानगर में तांत्रिक अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच-1 (सीआईए-1) की टीम ने तांत्रिक सिद्धि के नाम पर पांच साल के मासूम बच्चे की हत्या करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज वारदात 30 जुलाई 2025 को गांव कामी माजरा में हुई थी, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पांच वर्षीय प्रिंस की हत्या के बाद जिला पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सीआईए-1 की टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर मामले की परतें खोलते हुए मुख्य आरोपियों तक पहुंच बनाई।

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि अपराध शाखा-1 के प्रभारी उप-निरीक्षक राज कुमार के नेतृत्व में एसआई सतेंद्र कुमार की टीम ने इस वारदात में शामिल एक तांत्रिक को हमीदा हेड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शिव कुमार उर्फ सोनी, निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि उसने तांत्रिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अपनी पत्नी भारती और दो नाबालिग रिश्तेदारों के साथ मिलकर मासूम बच्चे की बलि दी थी।

शिव कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार सुबह उसकी पत्नी भारती को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 31 जुलाई 2025 को गांव कामी माजरा के खेतों में बने एक ट्यूबवेल की हौदी से बच्चे प्रिंस पुत्र रविंद्र का शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि अज्ञात लोगों ने पहले गला दबाकर उसकी हत्या की और बाद में शव को ट्यूबवेल की हौदी में फेंक दिया था।

इस मामले में थाना सदर यमुनानगर में हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य पहलुओं और सहयोगियों की भी गहन जांच की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.