Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनरेगा आंदोलन पर CM सैनी का तीखा वार, कांग्रेस-AAP पर आरोप

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इंडी गठबंधन, विशेषकर कांग्रेस द्वारा मनरेगा के समर्थन में चलाए जा रहे आंदोलन को सिरे से खारिज करते हुए इसे “राजनीतिक नौटंकी” करार दिया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जिन दलों के कार्यकाल में मनरेगा में व्यापक भ्रष्टाचार और अनियमितताएं हुईं, वे आज पारदर्शी व्यवस्था से घबरा रहे हैं।

सीएम सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी (VB-G RAMJI) योजना ने मनरेगा की पुरानी खामियों को दूर कर दिया है। अब श्रमिकों को उनका मेहनताना सीधे बैंक खातों में मिल रहा है, जिससे बिचौलियों और भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगा है। यही वजह है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इस व्यवस्था का विरोध कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि नई योजना के तहत रोजगार गारंटी के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 कर दिया गया है और कार्यों का दायरा भी व्यापक किया गया है। अब जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संसाधन और जलवायु परिवर्तन से जुड़े कार्य भी इसमें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वहां विधानसभा में प्रस्ताव लाकर इस योजना को अपनाने से इनकार किया गया, जबकि हरियाणा में श्रमिकों को देश की सबसे अधिक न्यूनतम मजदूरी दी जा रही है। हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन है, जिससे एक मजदूर की वार्षिक आय लगभग 50 हजार रुपये तक सुनिश्चित होती है।

नायब सैनी ने दावा किया कि अक्टूबर 2014 से अक्टूबर 2025 तक हरियाणा में श्रमिकों को 5,243 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासन में यह आंकड़ा मात्र 1,854 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भी इस योजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

सीएम ने कैग और सोशल ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यूपीए शासनकाल में मनरेगा फर्जी लाभार्थियों और वित्तीय गबन का अड्डा बन चुकी थी। अब नई व्यवस्था के जरिए पारदर्शिता, जवाबदेही और श्रमिकों का सशक्तीकरण सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों की योजनाओं को पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान से जोड़कर गांवों के विकास को राष्ट्रीय लक्ष्यों से जोड़ा गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.