Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

125 दिन रोजगार गारंटी से श्रमिक सशक्त, हरियाणा को सबसे ज्यादा लाभ

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘विकसित भारत–जी राम जी योजना’ को लेकर विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास, श्रमिक कल्याण और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक सुधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई योजना पुरानी मनरेगा व्यवस्था की खामियों को दूर कर पारदर्शिता, जवाबदेही और अधिक रोजगार सुनिश्चित करती है।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना के तहत रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इससे देशभर के ग्रामीण श्रमिकों की वार्षिक आय में औसतन 7 हजार रुपये से अधिक की वृद्धि होगी, जबकि हरियाणा में यह बढ़ोतरी 10 हजार रुपये से ज्यादा होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना में भ्रष्टाचार रोकने के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी, डिजिटल भुगतान, जियो-टैगिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे आधुनिक प्रावधान जोड़े गए हैं। इससे मजदूरों की मजदूरी सीधे उनके खातों में पहुंचेगी और बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सैनी ने 2013 की कैग रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि यूपीए शासन में मनरेगा में फर्जी लाभार्थियों और वित्तीय गड़बड़ियों की भरमार थी। पंजाब में हुए सोशल ऑडिट में हजारों गबन के मामले सामने आए, लेकिन दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन है, जो पड़ोसी राज्यों से कहीं अधिक है। इस योजना के तहत इस वर्ष प्रदेश में 52 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति और 65 प्रतिशत से ज्यादा महिला श्रमिकों को रोजगार मिला है। ग्राम पंचायतों की योजनाओं को पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान से जोड़कर हर कार्य को राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों के अनुरूप बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष योजना के लिए 1.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित भारत–जी राम जी योजना’ का उद्देश्य वास्तविक श्रमिकों को सशक्त बनाना और ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.