Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत के छिछड़ाना गांव को मिली सौगात, 10 लाख में बना भगवान परशुराम पार्क

गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र स्थित छिछड़ाना गांव में ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिली है। गांव में करीब 10 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित भगवान परशुराम पार्क का सोमवार को लोकार्पण किया गया। बरोदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने मुख्य अतिथि के रूप में पार्क का उद्घाटन किया।

जिस स्थान पर पार्क विकसित किया गया है, वहां पहले गंदगी फैली रहती थी और लोग कचरा व गोबर डालते थे। आबादी क्षेत्र के बीच स्थित इस स्थान को अब सुंदर पार्क के रूप में विकसित कर दिया गया है, जिससे गांव की तस्वीर बदल गई है।

प्रदीप सांगवान ने कहा कि पार्क के निर्माण से ग्रामीणों को घर के पास ही सैर और मनोरंजन की सुविधा मिलेगी। सुबह और शाम लोग यहां टहल सकेंगे, जबकि बुजुर्ग और बच्चे दिन में धूप का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है और हलके के सभी गांवों में बुनियादी सुविधाओं के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच राजबीर मलिक ने की। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सूरजमल, दारा सिंह नैन, पंचायत सचिव रीनू मलिक, हवा सिंह, सोमदत्त शर्मा, श्रीभगवान, महेंद्र सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पार्क निर्माण के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

सिरसा में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पढ़ाई के दबाव में होने की आशंका

Summer express, सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रामनगरिया क्षेत्र में 10वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र ने अपने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र पिछले कुछ समय से पढ़ाई को...

बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, HVPNL का XEN ₹30 हजार लेते गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद | हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) के कार्यकारी अभियंता (XEN) दीपक गर्ग को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत मांगने...

फरीदाबाद में बारिश के बीच मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबने से महिला की मौत

Summer express, फरीदाबाद | लगातार हो रही बारिश के बीच फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबुआ थाना क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी में  एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय छज्जे पर मौजूद 28 वर्षीय महिला उसके साथ नीचे गिर गई और मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल...

नूंह में बयानबाजी तेज, नसीम अहमद ने विधायक मामन खान को घेरा  

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक अब राजनीतिक बयानबाजी में बदल गई है। बैठक के बाद भाजपा नेता एवं फिरोजपुर झिरका के पूर्व विधायक नसीम अहमद ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस विधायक मामन खान पर...

पलवल में झमाझम बारिश से खिली किसानों की उम्मीद, धान-गन्ने की फसल को बड़ा फायदा

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल।लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने पलवल जिले के किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हालिया वर्षा खरीफ की अधिकांश फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। विशेष रूप से धान और गन्ने की फसल को इस बारिश से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.