Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल सरकार की बड़ी पहल: चंडीगढ़ सीमा के पास बसाया जाएगा नया आधुनिक शहर

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के शहरी विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में ‘स्वच्छ शहर और समृद्ध शहर’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हिमाचल के शहरों को न सिर्फ स्वच्छ बनाना है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी मजबूत करना है, ताकि आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी लघु दुकानदार सुख कल्याण योजना के तहत छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे दुकानदारों का ऋण माफ किया गया है, जो एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) में बदल चुका था। यह ऋण माफी अधिकतम दो लाख रुपये तक की सीमा में की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है और उसकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये तक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे छोटे व्यापारियों को दोबारा अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलेगी।इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने चंडीगढ़ से सटे हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र में एक नया शहर बसाने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि सरकार पहले ही हाउसिंग बोर्ड को लगभग 3400 बीघा जमीन ट्रांसफर कर चुकी है। आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र को एक आधुनिक और नियोजित शहर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, नया शहर रोजगार के अवसर पैदा करेगा और राज्य के विकास को नई गति देगा। सरकार की यह पहल भविष्य में हिमाचल को शहरी विकास के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.