Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NPS के 12 हजार करोड़ पर जल्द फैसला हो, शिक्षकों ने केंद्र व राज्य सरकार से उठाई कई लंबित मांगें

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी नई पेंशन योजना (NPS) के तहत केंद्र सरकार के पास लंबित करीब 12 हजार करोड़ रुपये की राशि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस गंभीर मुद्दे पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने केंद्र सरकार से शीघ्र और स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की है। संघ का कहना है कि यह मामला कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य और सामाजिक सुरक्षा से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की देरी कर्मचारियों की चिंता बढ़ा रही है।

राजकीय अध्यापक संघ ने नियमितीकरण, वेतन आयोग व अन्य मुद्दे उठाए

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू किए जाने के बाद NPS/NSDL से संबंधित लंबित राशि पर निर्णय और भी जरूरी हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विषय किसी राजनीतिक दल या विचारधारा से जुड़ा नहीं है, बल्कि हजारों कर्मचारियों के हित और उनके भविष्य की सुरक्षा से संबंधित है।संघ ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि राज्य सरकार से संवाद और समन्वय स्थापित कर इस समस्या का समाधान निकाला जाए, ताकि कर्मचारियों में फैला भ्रम और अनिश्चितता समाप्त हो सके।इसके साथ ही संघ ने राज्य सरकार के समक्ष भी कई मांगें रखी हैं। इनमें दो वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को वर्ष में दो बार नियमित करने, हाल ही में पदोन्नत प्रधानाचार्यों को शीघ्र स्टेशन आवंटित करने तथा पदोन्नति से वंचित पात्र शिक्षकों के लिए सप्लीमेंट्री सूची जारी करने की मांग प्रमुख है।संघ ने कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना के साथ मेडिकल अलाउंस का विकल्प बहाल करने, स्कूल शिक्षा बोर्ड की लेट फीस और पेनल्टी समाप्त करने तथा केंद्र सरकार की तर्ज पर नया वेतन आयोग शीघ्र लागू करने की भी मांग उठाई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.