Facebook-f Youtube X-twitter

मां चिंतपूर्णी के दरबार में भक्ति की मिसाल, विदेश में बसे श्रद्धालुओं ने अर्पित किया 26 ग्राम सोने का छत्र

Chintpurni, Vikas-:माता श्री चिंतपूर्णी देवी के पावन धाम में श्रद्धा और विश्वास की एक और प्रेरणादायक झलक देखने को मिली। विदेश में रह रहे कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए माता रानी के चरणों में 26 ग्राम सोने का छत्र भेंट किया। श्रद्धालुओं ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की इच्छा जताते हुए बताया कि यह अर्पण उन्होंने पूर्ण विश्वास और भक्ति भाव से किया है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि भले ही वे देश से दूर रहते हों, लेकिन मां चिंतपूर्णी के प्रति उनकी आस्था कभी कम नहीं हुई। माता रानी की कृपा से उनके जीवन में सुख, शांति और उन्नति बनी हुई है, इसी कृतज्ञता भाव के साथ उन्होंने यह स्वर्ण छत्र अर्पित किया।इस शुभ अवसर पर मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई और माता रानी से श्रद्धालुओं के उज्ज्वल भविष्य, परिवार की खुशहाली और निरंतर समृद्धि की प्रार्थना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।मंदिर प्रशासन और उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक भाव की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के चढ़ावे यह दर्शाते हैं कि मां चिंतपूर्णी की आस्था देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। माता के दरबार में श्रद्धालु निरंतर अपनी श्रद्धा के अनुसार भेंट अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.