Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

45 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद माता मुरारी देवी मंदिर तक सुधरेगी सड़क

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता मुरारी देवी मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क 45 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब सुधरने जा रही है। सुंदरनगर, बल्ह और सरकाघाट उपमंडलों की सीमाओं पर स्थित यह मार्ग पहले वन विभाग के अधीन था। नियमों के तहत, वन क्षेत्र में आने वाली इस सड़क में कोई भी निर्माण या मरम्मत नहीं की जा सकती थी।

मंदिर तक जाने वाले मार्ग की स्थिति पहले चढ़ीघाट तक ठीक थी, लेकिन उसके आगे करीब 7 किलोमीटर लंबी सड़क काफी खस्ताहाल थी। श्रद्धालुओं को इस मार्ग से गुजरने में कीचड़ और गड्ढों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत की मांग उठ रही थी, लेकिन वन विभाग से एफसीए (वन से संबंधित औपचारिक अनुमति) मिलने में लंबा समय लग गया।

सुकेत वन मंडल के उप अरण्यपाल राकेश कटोच ने बताया कि एफसीए की प्रक्रिया काफी जटिल और समय लेने वाली थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सुंदरनगर में कार्यभार संभाला था, तब इस मामले को प्राथमिकता दी थी।लंबी प्रक्रिया के बाद अब भारत सरकार से एफसीए की मंजूरी मिल गई है।एफसीए मंजूरी मिलने के बाद अब चढ़ीघाट से मुरारी देवी मंदिर तक की सड़क का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है। उप अरण्यपाल राकेश कटोच ने बताया कि अब सड़क की देखभाल और मरम्मत पूरी तरह लोक निर्माण विभाग द्वारा की जाएगी। विभाग ने इसके लिए 7 करोड़ रुपये का बजट भी तय किया है।

लाखों श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने  की होगी सुविधा

इस कदम से लाखों श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सुविधाएं मिलेंगी और उनकी परेशानियों का समाधान होगा। साथ ही, इस सड़क की मरम्मत से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।उप अरण्यपाल ने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से लंबित थी और विभिन्न शर्तों के पूरा होने के बाद ही मंजूरी मिली है। अब श्रद्धालु सुरक्षित और सुव्यवस्थित मार्ग से माता मुरारी देवी मंदिर तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.