Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब के शहरों में कोल्ड डे, न्यूनतम तापमान में गिरावट

चंडीगढ़ | उत्तर भारत के साथ-साथ पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 11 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन घने कोहरे से राहत मिलने की संभावना फिलहाल नहीं है।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में घने कोहरे के साथ ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात देखने को मिले। हालांकि, पिछले दिन की तुलना में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बठिंडा और फरीदकोट राज्य के सबसे ठंडे जिले रहे, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 14.6 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अन्य शहरों में लुधियाना का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, पटियाला 7 डिग्री, गुरदासपुर 7.8 डिग्री, बल्लोवाल सेखड़ी 5.1 डिग्री, होशियारपुर 9.2 डिग्री और मानसा 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी ठंड का असर तेज हो गया है। शहर का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने घने कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.