Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व मंत्री सुरेश कलमाडी का निधन, दीनानाथ अस्पताल में ली अंतिम सांस

दिल्ली | पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाडी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वे उपचाराधीन थे। उनके निधन से राजनीतिक और खेल जगत में शोक की लहर है।

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कलमाडी का पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित कलमाडी हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान भूमि में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजनीति और प्रशासन में लंबा सफर

सुरेश कलमाडी कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 1995-96 में वह प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल में केंद्र सरकार का हिस्सा रहे। उन्होंने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के रूप में रेल बजट भी प्रस्तुत किया था। राजनीति के साथ-साथ उन्होंने भारतीय खेल प्रशासन में भी अहम भूमिका निभाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया।

एनडीए से वायु सेना तक का सफर

पुणे निवासी सुरेश कलमाडी ने 1960 के दशक की शुरुआत में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रवेश लिया। इसके बाद वह भारतीय वायु सेना में पायलट बने और करीब छह वर्षों तक देश की सेवा की। उन्होंने 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वायु सेना से सेवामुक्त होने के बाद वह 1974 तक दो वर्षों तक एनडीए में प्रशिक्षक भी रहे।

संजय गांधी के मार्गदर्शन में राजनीति में प्रवेश

सुरेश कलमाडी को राजनीति में लाने का श्रेय संजय गांधी को जाता है। उस समय वह पुणे में फास्ट फूड आउटलेट का संचालन कर रहे थे। बाद में उन्होंने महाराष्ट्र युवा कांग्रेस का नेतृत्व किया और वर्ष 1982 में राज्यसभा सांसद बने। वर्ष 1996 में वह भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए और लगातार दो चार-वर्षीय कार्यकाल तक निर्विरोध इस पद पर बने रहे।

विवादों में भी रहा नाम

कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले के दौरान सुरेश कलमाडी का नाम भी विवादों में आया। वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते उनके आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। हालांकि, पिछले वर्ष अदालत ने पर्याप्त सबूतों के अभाव में उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.