Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में चाइना डोर डिजिटल कारोबार फैलाने वाले जाएंगे पकड़े

लुधियाना । पुलिस प्रशासन द्वारा चाइना डोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावों के बीच अब इसका अवैध कारोबार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट होता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि जहां कार्रवाई सीमित स्तर पर छोटे दुकानदारों तक सिमटी हुई है, वहीं इस खतरनाक धंधे के बड़े खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए अपना नेटवर्क तेजी से फैला रहे हैं।

यह जानलेवा डोर न सिर्फ राहगीरों और पक्षियों के लिए खतरा बनी हुई है, बल्कि अब तकनीक के सहारे सीधे घरों तक पहुंचकर बच्चों और युवाओं की जान से खिलवाड़ कर रही है। जानकारों का मानना है कि अगर समय रहते इन ऑनलाइन नेटवर्क्स पर शिकंजा नहीं कसा गया, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, चाइना डोर बेचने वाले अब पकड़े जाने के डर से नए डिजिटल हथकंडे अपना रहे हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर डोर के गट्टों की फोटो और वीडियो अपलोड की जा रही हैं। इन पोस्ट्स के साथ संपर्क के लिए मोबाइल नंबर दिए जाते हैं, जिन पर सिर्फ व्हाट्सएप कॉल के जरिए ही बातचीत की जाती है, ताकि पहचान छिपी रहे।

गुप्त ठिकानों से हो रही डिलीवरी

ऑर्डर कन्फर्म होने के बाद ग्राहक को दुकान पर बुलाने के बजाय किसी सुनसान जगह या तय किए गए गुप्त लोकेशन पर डिलीवरी दी जाती है। भुगतान के लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या कैश-ऑन-डिलीवरी का विकल्प दिया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस और स्थानीय खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं लग पाती।

शहर में बढ़ते इस डिजिटल नेटवर्क ने साइबर क्राइम सेल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जब अवैध कारोबारी खुलेआम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तकनीक से लैस साइबर टीमें इन अकाउंट्स को ट्रेस करने में अब तक सफल क्यों नहीं हो पाईं, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

किंगपिन पर कार्रवाई बनी चुनौती

सूत्र बताते हैं कि न्यू माधोपुरी इलाके का रहने वाला एक व्यक्ति इस अवैध कारोबार का बड़ा सप्लायर माना जाता है। बताया जा रहा है कि उसका अधिकांश माल बिक चुका है, जबकि कुछ स्टॉक अलग-अलग ट्रांसपोर्ट गोदामों में रखा गया है। पुलिस यदि सख्ती से पूछताछ करे तो भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद हो सकती है, लेकिन कथित राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई में बाधाएं आ रही हैं।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचनातंत्र को सक्रिय कर दिया गया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डोर कहां से लाई जा रही है और किन इलाकों में सप्लाई हो रही है। आने वाले दिनों में इस अवैध नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.