Facebook-f Youtube X-twitter

दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर तंज, युवाओं को विदेश जाना पड़ रहा मजबूर

चंडीगढ़ |  हरियाणा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल पर चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी वजह से हरियाणा के युवा नौकरी के लिए अवैध रास्तों (डंकी रूट) से विदेश जाने को मजबूर हैं।

दीपेंद्र ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार लगातार हरियाणा के अधिकारों और हितों को नजरअंदाज कर रही है। प्रदेश सरकार अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए जनता की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाएगी।

सांसद हुड्डा ने पांच उदाहरण साझा किए। उन्होंने कहा कि एसवाईएल सिंचाई परियोजना में केंद्र में भाजपा नेताओं की कोई पैरवी नहीं हुई। चंडीगढ़ में हरियाणा की विधानसभा के निर्माण का मामला लटका हुआ है। रेलवे कोच, एयरपोर्ट और मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स प्रदेश से बाहर चले गए। हिसार का इकलौता दूरदर्शन केंद्र बंद हो गया। वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा को मुख्य भागीदार नहीं बनाया गया और गुजरात को प्राथमिकता दी गई।

हुड्डा ने हरियाणा में नौकरियों की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रुप ए और बी की नौकरियों में अन्य राज्यों के युवाओं का वर्चस्व है और एचपीएससी में प्रदेश के योग्य उम्मीदवारों की कमी है। वहीं, हरियाणा से सबसे अधिक जीएसटी और टैक्स संग्रह होता है, लेकिन बजट आवंटन न्यूनतम है।

खेलों के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि हरियाणा को मेरिट के आधार पर प्रमुख स्थान और सम्मान मिलना चाहिए। स्टेडियमों की खराब स्थिति को सुधारने की आवश्यकता है। भविष्य में 2036 ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन में हरियाणा को वरीयता दी जानी चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.