Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंदौर में दूषित पानी से हाहाकार, 3200 से ज्यादा बीमार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण उल्टी-दस्त की गंभीर महामारी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। राज्य में यह पहली बार है जब किसी सीमित इलाके में बेहद कम समय के भीतर हजारों लोग एक ही बीमारी से प्रभावित हुए हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि पूरा क्षेत्र स्वास्थ्य आपातस्थिति की चपेट में आ गया है।

अब तक 3200 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हैं। कई परिवारों के सभी सदस्य बीमार पड़ गए हैं, जिससे स्थानीय अस्पतालों पर भारी दबाव बन गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के चलते सीवेज का गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिल गया, जिससे पानी में फीकल कोलिफॉर्म जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए। इसके कारण क्षेत्र में डायरिया और उल्टी का प्रकोप तेजी से फैल गया।

मौतों के आंकड़ों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सरकारी रिकॉर्ड में 6 से 7 मौतों की पुष्टि की गई है, जबकि स्थानीय लोगों और कुछ स्वतंत्र रिपोर्ट्स में 15 से 17 मौतों का दावा किया जा रहा है। मृतकों में छह माह का एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसकी मौत के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

राष्ट्रीय संस्थानों की टीमें मैदान में

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भागीरथपुरा क्षेत्र में देश की प्रमुख स्वास्थ्य और अनुसंधान संस्थाओं की टीमें तैनात की गई हैं। कोलकाता स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैक्टीरियोलॉजी, स्टेट इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (SIDSP) और एम्स दिल्ली की विशेषज्ञ टीमें पिछले चार दिनों से क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। ये टीमें पानी के नमूनों, मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट और संक्रमण के स्रोत की गहन जांच कर रही हैं।

इनका उद्देश्य बीमारी के सटीक कारणों की पहचान, संक्रमण पर नियंत्रण और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो, इसके लिए ठोस सिफारिशें तैयार करना है। स्टेट सर्विलांस टीम अगले 15 दिनों तक क्षेत्र में निगरानी बनाए रखेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल मिलना शुरू हो गया है।

शुद्ध पानी नहीं मिला तो संकट बना रहेगा

स्टेट सर्विलांस के प्रमुख डॉ. अश्विन भागवत ने कहा कि यह अब तक का अभूतपूर्व मामला है, जहां बेहद कम समय में एक सीमित क्षेत्र से इतनी बड़ी संख्या में मरीज सामने आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक इलाके में पूरी तरह स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती, तब तक मरीजों की संख्या में कमी आना मुश्किल है।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था की तत्काल मरम्मत, वैकल्पिक स्वच्छ पानी की आपूर्ति और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं, जबकि हालात पर उच्चस्तरीय निगरानी जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...

मणिमहेश यात्रा से पहले धनछो और हड़सर में BSNL के 4G टावर होंगे ऑन-एयर

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने और किसी भी आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि यात्रा...

15 अगस्त से पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, GRP-RPF का सघन चेकिंग अभियान

Summer express/अंबाला -:15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। मेटल डिटेक्टर के जरिए यात्रियों की जांच की जा रही है, वहीं स्टेशन परिसर में आने-जाने...

राष्ट्रपति से सम्मानित बीन वादक हवासिंह नाथ का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Summer express/पलवल,सुन्दर कुंडू-:जिले के गांव रजोलका निवासी प्रसिद्ध बीन वादक हवासिंह नाथ के लिए यह गौरव का क्षण है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा विश्व स्तर पर भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वीरवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने के...

करनाल में 30 लाख की लूट का 19 घंटे में खुलासा, दोस्त ने ही बदमाशों को भेजी थी लाइव लोकेशन

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल में बसताड़ा टोल के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 19 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता नरेंद्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.