Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजो में सीनियर रेजिडेंटशिप नीति होगी लागू.. स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

Shimla, 7 January-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज स्वास्थ्य शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए एक समान और सुव्यवस्थित सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी तैयार की जाएगी, जिसके अंतर्गत सीनियर रेजिडेंट के पदों का युक्तिकरण किया जाएगा, ताकि मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई नीति के तहत सीनियर रेजिडेंटशिप में जनरल ड्यूटी ऑफिसर (जीडीओ) के लिए आरक्षण को बढ़ाकर 66 प्रतिशत किया जाएगा। वर्तमान में यह अनुपात जीडीओ और सीधी भर्ती के बीच 50-50 प्रतिशत है। इस बदलाव से प्रदेश में कार्यरत डॉक्टरों को करियर में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे और चिकित्सा महाविद्यालयों में अनुभवी चिकित्सकों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि चम्बा, नाहन, हमीरपुर और नेरचौक स्थित चिकित्सा महाविद्यालयों में नए विषयों में एमडी और एमएस पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। इससे न केवल चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा, बल्कि इन क्षेत्रों में उन्नत उपचार सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि डीएम और एमसीएच जैसी सुपरस्पेशियलिटी में प्रशिक्षित विशेषज्ञों को चिकित्सा महाविद्यालयों में नियुक्त किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग में 1000 रोगी मित्र नियुक्त करने की घोषणा

स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट आईसीयू स्थापित किए जाएंगे।इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में 1000 रोगी मित्र नियुक्त करने की घोषणा की, जिनमें से 500 चिकित्सा महाविद्यालयों और 500 अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात होंगे। मरीजों की सुविधा के लिए रोगी मित्र काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि ओपीडी में मरीजों से संबंधित आंकड़ों के सुव्यवस्थित प्रबंधन हेतु डाटा एंट्री ऑपरेटर भी तैनात किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए नवाचार और दीर्घकालिक योजनाओं पर लगातार कार्य कर रही है, ताकि हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सके।बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल, सचिव स्वास्थ्य प्रियंका बासु इंगटी, विशेष सचिव अश्वनी शर्मा व जितेंद्र सांजटा सहित स्वास्थ्य शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.