Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सूरजकुंड मेला तैयारियों में तेजी, पर्यटन परियोजनाओं पर 92 करोड़ खर्च

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। स्वदेश दर्शन योजना के तहत टिक्कर ताल, मोरनी और पिंजौर स्थित यादवेंद्र गार्डन के विकास के लिए करीब 92 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही प्रदेश के पांच प्रमुख पर्यटन परिसरों को सार्वजनिक-निजी सहभागिता (PPP) मॉडल पर विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

इसके अलावा महेंद्रगढ़ जिले में ढोसी की पहाड़ी पर प्रस्तावित रोपवे परियोजना को लेकर अधिकारियों के बीच विस्तृत चर्चा की गई। इन सभी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए हरियाणा सिविल सचिवालय में विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले मेले के लिए सिविल कार्यों का लगभग 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिसे 20 जनवरी तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और इंटरनेट जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि अरावली की तलहटी में आयोजित होने वाला सूरजकुंड मेला इस वर्ष ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की थीम पर आधारित होगा। मेले में देश-विदेश के शिल्पकारों की कलाकृतियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेंगी। सांस्कृतिक संध्याओं में विशेष रूप से हरियाणवी कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले तक आने-जाने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए परिवहन विभाग के सहयोग से विभिन्न जिलों और अंतरराज्यीय बस अड्डों से विशेष बस सेवाएं शुरू की जाएं। साथ ही मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...

मणिमहेश यात्रा से पहले धनछो और हड़सर में BSNL के 4G टावर होंगे ऑन-एयर

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने और किसी भी आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि यात्रा...

15 अगस्त से पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, GRP-RPF का सघन चेकिंग अभियान

Summer express/अंबाला -:15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। मेटल डिटेक्टर के जरिए यात्रियों की जांच की जा रही है, वहीं स्टेशन परिसर में आने-जाने...

राष्ट्रपति से सम्मानित बीन वादक हवासिंह नाथ का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Summer express/पलवल,सुन्दर कुंडू-:जिले के गांव रजोलका निवासी प्रसिद्ध बीन वादक हवासिंह नाथ के लिए यह गौरव का क्षण है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा विश्व स्तर पर भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वीरवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने के...

करनाल में 30 लाख की लूट का 19 घंटे में खुलासा, दोस्त ने ही बदमाशों को भेजी थी लाइव लोकेशन

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल में बसताड़ा टोल के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 19 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता नरेंद्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.