Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में नशे में धुत युवकों का तांडव, निजी बस चालक-परिचालक से मारपीट, वीडियो वायरल

Hamirpur, Arvind-:हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में नशे में धुत युवकों द्वारा निजी बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला वीरवार सुबह करीब 5 बजे हमीरपुर शहर के नजदीक सलासी क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार भारत बस सर्विस की बस धनेटा से शिमला जा रही थी। जैसे ही बस सलासी के पास पहुंची, सड़क के बीच दो गाड़ियां खड़ी कर कुछ युवक हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगे। बस चालक द्वारा सड़क से वाहन हटाने को कहने पर युवक गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आए।आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने बस के शीशे तोड़ दिए और चालक, परिचालक व बस में सवार यात्रियों के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी बस को मौके से भगा ले गए। थोड़ी दूरी पर उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें गाड़ी में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती एक युवक को मारपीट से रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन युवक ने उसे धक्का देकर गाड़ी में गिरा दिया और फिर बस स्टाफ व यात्रियों से मारपीट की।मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस घटना में 8 से 9 युवक शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सलेम टाबरी में नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी, कई जगहों से नशीला पदार्थ बरामद

summer express , लुधियाना । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इलाके में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध तस्करों के घरों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान कई ठिकानों से नशीला पदार्थ बरामद...

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए: हल्की बारिश के आसार, AQI 122

summer express , नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान में अंतर देखने को मिला। पालम में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोदी रोड पर 27.2 डिग्री...

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.