Facebook-f Youtube X-twitter

दिशा बैठक में सांसद अनुराग ठाकुर का कड़ा रुख,विकास कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी

Bilaspur, Subhash-:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने कई विभागों की धीमी कार्यशैली और योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और लापरवाह अधिकारियों को सख्त शब्दों में फटकार लगाई।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाएं आम जनता के हित के लिए बनाई गई हैं और इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत किया गया है, उनका लाभ निर्धारित समय-सीमा के भीतर जनता तक पहुंचना चाहिए।बैठक में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, ग्रामीण विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों की योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। कई योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया और देरी के कारणों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश भी दिए।अनुराग ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल फाइलों में प्रगति दिखाने की बजाय जमीनी स्तर पर कार्यों का असर नजर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए और योजनाओं के लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

अनुराग ठाकुर ने यह भी चेतावनी दी कि आगामी दिशा बैठकों में यदि पुरानी कमियों की पुनरावृत्ति पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.