Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेदखली नोटिसों पर हिमाचल किसान सभा का तीखा विरोध, सुप्रीम कोर्ट आदेशों की अवहेलना का आरोप

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद प्रशासन द्वारा कथित कब्जाधारियों को जारी किए जा रहे बेदखली नोटिसों पर हिमाचल किसान सभा ने कड़ा ऐतराज जताया है। किसान सभा ने इसे शीर्ष अदालत के आदेशों की खुली अवहेलना करार देते हुए तुरंत इस प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।इस मुद्दे को लेकर हिमाचल किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मंडी में धरना-प्रदर्शन किया और उसके बाद उपायुक्त मंडी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि जब तक प्रदेश सरकार अवैध कब्जों को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाती, तब तक किसी भी प्रकार के बेदखली नोटिस जारी न किए जाएं।

हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में अवैध कब्जों के मामलों में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं और प्रदेश सरकार को इस विषय पर नीति तैयार करने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नीति बनाने में विफल रही है, जबकि प्रशासन कब्जाधारियों को बेदखली के नोटिस भेज रहा है, जो सीधे तौर पर अदालत के आदेशों की अवहेलना है।राकेश सिंघा ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों ने नोटिस जारी करने की प्रक्रिया बंद नहीं की, तो किसान सभा ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का मामला दायर करेगी। उन्होंने कहा कि गरीब और छोटे किसानों को जबरन बेदखल करना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर मंडी जिला किसान सभा के अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज ने कहा कि संगठन लंबे समय से सरकार से यह मांग करता आ रहा है कि पांच बीघा तक की कब्जाधीन भूमि को निशुल्क कब्जाधारकों के नाम नियमित किया जाए, जबकि इससे अधिक भूमि को बाजार दरों पर हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति भूमि हदबंदी कानून से अधिक जमीन पर काबिज है, तो ऐसी भूमि को सरकार अपने अधीन ले।

सरकार से जल्द से जल्द अवैध कब्जों को लेकर नीति बनाने की उठाई मांग

किसान सभा ने केंद्र सरकार से भी मांग की है कि वन अधिनियम के तहत हिमाचल प्रदेश की वन भूमि के अधिकार प्रदेश सरकार को सौंपे जाएं, ताकि राज्य सरकार स्थानीय जरूरतों के अनुसार भूमि का उपयोग कर सके। संगठन का कहना है कि आपदा प्रभावित परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने में सरकार को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।किसान सभा ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कब्जाधारकों को लेकर कोई ठोस और न्यायसंगत नीति नहीं बनाई गई, तो संगठन प्रदेशभर में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.