Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Haryana Vision 2047: प्री-बजट बैठक में सीएम सैनी ने रखा जनता बजट विजन

फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य सभी हितधारकों की भागीदारी से संतुलित, समावेशी और जनहितकारी बजट तैयार करना है। सीएम सैनी ने स्पष्ट किया कि सरकार का फोकस “अंतिम व्यक्ति” को ध्यान में रखते हुए ऐसा बजट बनाने पर है, जो विकास के लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाए।

बैठक में फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और फरीदाबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सहित कई औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने सुझाव रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, निवेश, नवाचार और जनकल्याण का रोडमैप होना चाहिए।

सीएम सैनी ने बताया कि कृषि, उद्योग, आधारभूत ढांचा, परिवहन और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर व्यापक मंथन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से बजट से पहले उद्योग जगत के साथ संवाद की यह परंपरा जारी है, ताकि नीति निर्माण जमीनी जरूरतों के अनुरूप हो सके।

मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष के अनुभव साझा करते हुए बताया कि 2025 में उद्योगपतियों से 226 सुझाव प्राप्त हुए थे, जिनमें से 71 सुझावों को बजट में शामिल किया गया। उन्होंने कहा, “सरकार और उद्योग एक ही विकास यात्रा के दो पहिए हैं, जो 2047 तक विकसित हरियाणा और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेंगे।”

औद्योगिक नीतियों को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि फरीदाबाद, पलवल और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। भूमि उपलब्धता को सुगम बनाने के लिए ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आगामी 8 से 10 दिनों तक और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इसके लिए क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की गई है, जिससे उद्योगपति सीधे अपने सुझाव सरकार तक पहुंचा सकेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा, उनके देने वालों को बजट दिवस पर हरियाणा विधानसभा में आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक के समापन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग जगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सभी अपेक्षाओं और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए ऐसा “जनता का बजट” पेश करेगी, जो कामगारों, उद्यमियों और आम नागरिकों के हितों को केंद्र में रखेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...

विकसित ग्राम जी पर हिमाचल सरकार का हमला, अनिरुद्ध सिंह बोले- केंद्र ने बिना सलाह योजना का बदला नाम और स्वरूप

Summer express/शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित ग्राम जी’ करने और नए प्रावधान लागू करने पर हिमाचल सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि केंद्र ने बिना किसी राज्य से राय लिए एकतरफा फैसला थोप दिया है। पहले मनरेगा में 100% खर्च...
Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

मुख्यमंत्री सुक्खू 27 जून को करेंगे बड़ा भंगाल का दौरा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला- : कांगड़ा जिले के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझने और विकास कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 27 जून को क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा विकास से...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल की कीमतों और निकाय चुनावों पर भाजपा पर बरसे जगत सिंह नेगी

किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद, मंत्री जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा 

शिमला,संजू -:किन्नौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है। किन्नौर से विधायक और हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस बात को वह पहले से उठा रहे थे, अब उसकी पुष्टि भाजपा के नेता भी...

लुधियाना निटवेयर फैक्ट्री में भीषण आग : करोड़ों का नुकसान, 35 दमकल गाड़ियां जुटीं

Summer express, लुधियाना। केशव नगर स्थित श्रीयांश निटवेयर फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 11:15 बजे कैंसर अस्पताल के पास स्थित तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर से आग की लपटें उठीं, जिसने कुछ ही समय में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.