Facebook-f Youtube X-twitter

रिटायर्ड सैनिक वीरेंद्र सिंह बने सफल किसान, सब्जी और मशरूम उत्पादन से हर साल कमा रहे लाखों रुपये

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर ज़िले के गांव कोटलू के सेवानिवृत्त सैनिक वीरेंद्र सिंह ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत, सही योजना और सरकारी सहयोग मिल जाए, तो खेती को भी लाभ का बड़ा साधन बनाया जा सकता है। थल सेना से रिटायर होने के बाद वीरेंद्र सिंह ने पारंपरिक खेती के बजाय नकदी फसलों को अपनाने का फैसला किया और आज वह हर सीजन में 4 से 5 लाख रुपये तक की सब्जियों की बिक्री कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में भी कदम बढ़ा दिए हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ उठाकर वीरेंद्र सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन को आय का मजबूत स्रोत बना लिया है। रिटायरमेंट के बाद उनका उद्देश्य था कि वे घर पर रहकर सम्मानजनक और स्थायी आय अर्जित कर सकें। शुरुआत में उन्हें सिंचाई व्यवस्था और खेतों की जुताई जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन कृषि और बागवानी विभाग की सब्सिडी योजनाओं की जानकारी मिलने के बाद उनकी राह आसान हो गई।

सरकारी सहायता से सिंचाई और खेती के संसाधन जुटाने के बाद वीरेंद्र सिंह ने सब्जियों की खेती शुरू की। आज वे अलग-अलग मौसम में फूल गोभी, मटर, टमाटर, प्याज, लहसुन और अन्य सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। वर्तमान समय में उनके लगभग तीन कनाल खेत में मटर की फसल लहलहा रही है, जिससे उन्हें 10 से 12 क्विंटल तक पैदावार की उम्मीद है। पिछले सीजन में उन्होंने करीब 25 क्विंटल फूल गोभी का उत्पादन किया, जिसे हमीरपुर सब्जी मंडी में 40 रुपये प्रति किलो तक के दाम मिले।

वीरेंद्र सिंह बताते हैं कि सब्जी उत्पादन से उन्हें सालाना 4 से 5 लाख रुपये की आमदनी हो जाती है। अपनी आय को और बढ़ाने के लिए उन्होंने खेती में विविधता लाने का फैसला किया। इसके तहत उन्होंने मुर्गी पालन और बकरी पालन शुरू किया है। इसके अलावा तीन महीने पहले ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) से मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेकर उन्होंने घर पर ही मशरूम की खेती शुरू की।

उन्होंने 150 बैगों में मशरूम का उत्पादन किया, जिसकी पहली फसल ही 11 हजार रुपये में बिक गई। वीरेंद्र सिंह का कहना है कि किसान और बागवान अगर सरकार की योजनाओं का सही ढंग से लाभ उठाएं और नकदी फसलों की ओर बढ़ें, तो खेती से अच्छी आय संभव है। गांव कोटलू के इस पूर्व सैनिक की सफलता आज युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.