Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गणतंत्र दिवस से पहले अंबाला में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कांबिंग ऑपरेशन, एयरफोर्स स्टेशन से सटे इलाकों की सघन जांच

Ambala,11 January-:अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के आसपास स्थित रिहायशी इलाकों में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सुबह अचानक भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें पहुंच गईं। पुलिस की कई बसें, अधिकारी और जवान एक साथ इलाके में उतरे, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल यह पूरी कार्रवाई एक पूर्व नियोजित सुरक्षा अभ्यास का हिस्सा थी, जिसे गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र अंजाम दिया गया।

अंबाला सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण एयरफोर्स स्टेशन स्थित है, वहीं भारतीय सेना की भी कई प्रमुख यूनिट्स यहां तैनात हैं। इसी कारण से अंबाला हमेशा सुरक्षा एजेंसियों की प्राथमिकता में रहता है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए समय-समय पर इस तरह के कांबिंग और सर्च ऑपरेशन किए जाते हैं।आज किए गए इस कांबिंग ऑपरेशन का नेतृत्व अंबाला पुलिस के डीएसपी हितेश माहला ने किया। उनके नेतृत्व में करीब 250 से 300 महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस एजेंसियों और अन्य सुरक्षा बलों की टीमें भी इस अभियान में शामिल रहीं। ऑपरेशन के दौरान एयरफोर्स स्टेशन से सटे रिहायशी इलाकों में घर-घर जाकर जांच की गई।

पुलिस टीमों ने प्रत्येक मकान की बारीकी से तलाशी ली और वहां रहने वाले सभी लोगों का पूरा विवरण एकत्र किया। इसमें लोगों के नाम, पते, उम्र, पहचान संबंधी दस्तावेज और यह जानकारी शामिल रही कि कौन स्थायी निवासी है और कौन किराए पर रह रहा है। इस पूरी प्रक्रिया को बेहद व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम दिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हितेश माहला ने बताया कि यह एक रूटीन सुरक्षा अभ्यास है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे बड़े राष्ट्रीय पर्व से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी होता है। इसी उद्देश्य से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाकों में कांबिंग ऑपरेशन किया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति पर नजर रखी जा सके और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर रहेगा जोर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन...

करवाचौथ पर 8:05 बजे होंगे चांद के दीदार, शुक्र अस्त के बावजूद नवविवाहिताएं भी रख सकेंगी व्रत

Summer express/शिमला/संजू -: करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ खरीदारी में जुटी हुई हैं। इस वर्ष करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए...

हरियाणा में बढ़ी ठंड, बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री पहुंचा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान पहली बार 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि...
Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.