Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र नहर से मिली हड्डियां, जयदीप राठी हत्या में बड़ा सुराग

पानीपत  | पानीपत और कुरुक्षेत्र में इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई, नेत्ररोग विशेषज्ञ जयदीप राठी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पांच दिन तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नरवाना ब्रांच नहर में शनिवार को मानव हड्डियां बरामद की गईं। पुलिस इन्हें जयदीप राठी हत्याकांड से जोड़कर देख रही है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने हड्डियों को डीएनए जांच के लिए लैब भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि हड्डियां आरोपित जसवंत उर्फ जस्सी के निशानदेही पर गोताखोरों ने नहर की तलहटी से बरामद कीं। तीन दिन तक कुछ हाथ नहीं लगा, लेकिन प्रशासन ने नहर के पानी के बहाव को कम कराकर तलाश तेज की। गोताखोर प्रगट सिंह ने कहा कि हड्डियों को निकालने में दो घंटे का समय लगा। अब नहर में सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हड्डियां जयदीप राठी की हैं या नहीं।

इसी मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया है। वाहन से अहम सबूत मिले हैं, जो जांच में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। इन सभी साक्ष्यों को फॉरेंसिक लैब को भेजा गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गाड़ी और उससे जुड़े सबूतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हत्याकांड को लेकर राजनीतिक दलों में भी हलचल जारी है। जयदीप राठी के स्वजन और समर्थक जल्द मामले के खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही महत्वपूर्ण खुलासे सामने आ सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.