Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री सैनी ने प्रेम सागर हृदय चिकित्सालय का उद्घाटन

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नैतिकता, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देने वाली सभी संस्थाओं का राज्य में स्वागत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकारी स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ निजी क्षेत्र की जांच और उपचार सेवाएं भी आम नागरिकों के लिए बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर-12ए स्थित भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप न्यास द्वारा संचालित विवेकानंद आरोग्य केंद्र में प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सस्ती, सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। विवेकानंद आरोग्य केंद्र जैसे संस्थान सरकार के इन प्रयासों को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के ‘फिट इंडिया’ संदेश से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार आधुनिक जांच और उपचार सुविधाओं को आमजन तक पहुंचा रही है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी को इलाज से वंचित न रहना पड़े।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत–चिरायु योजना के तहत प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 34 लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस योजना के माध्यम से करीब 25 लाख मरीजों के इलाज पर 4,500 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम का भुगतान किया गया है। वहीं, 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी आयुष्मान योजना के तहत सालाना 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। इसके अंतर्गत अब तक 26,513 बुजुर्गों के उपचार पर 53 करोड़ 57 लाख रुपये के क्लेम दिए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक जिले के सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पतालों जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों। पहले चरण में 10 जिला अस्पतालों में अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं, जबकि 12 अन्य जिला अस्पतालों में यह कार्य तेजी से प्रगति पर है। सरकार का लक्ष्य है कि आम नागरिक को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्था से जुड़े सहयोगकर्ताओं को सम्मानित किया और प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय के लिए 31 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.