Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा

चंडीगढ़ । हरियाणा और उत्तराखंड कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शुरू होने जा रहा है। यह शिविर 13 से 22 जनवरी तक चलेगा, जिसमें संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति तैयार करने और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रभावी ढंग से मुद्दे उठाने पर फोकस रहेगा।

शिविर की खास बात यह है कि इसमें शामिल जिलाध्यक्षों और प्रदेश स्तरीय नेताओं को पूरे 10 दिन परिसर में ही रहना होगा। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद और उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा शिविर के दौरान लगातार मौजूद रहेंगी। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इससे प्रतिभागियों का पूरा ध्यान प्रशिक्षण और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर केंद्रित रहेगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हरियाणा के 33 और उत्तराखंड के 27 जिलाध्यक्ष भाग लेंगे। इनके साथ दोनों राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष, प्रभारी, सह-प्रभारी और कांग्रेस विधायक दल के नेता भी मौजूद रहेंगे। शिविर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जिलाध्यक्षों को केवल भाषण देने वाला नेता नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को समझने और उन्हें मजबूती से उठाने वाला संगठनात्मक कार्यकर्ता बनाना है। उन्होंने बताया कि शिविर में कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के तरीकों पर भी चर्चा होगी।

प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडधे, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोडियाल, विधायक दल के नेता यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भी एक दिन शिविर में शामिल होने की संभावना है, हालांकि उनकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्षों के इस शिविर का संचालन पार्टी की संगठन सृजन टीम करेगी, जिसका नेतृत्व सचिन राव कर रहे हैं। शिविर के दौरान केवल कक्षा प्रशिक्षण ही नहीं होगा, बल्कि जिलाध्यक्ष 12 गांवों का दौरा कर मनरेगा मजदूरों और ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का फीडबैक तैयार करेंगे।

इसके अलावा तीन दिन का विशेष सफाई अभियान भी आयोजित किया जाएगा, जिसके जरिए कांग्रेस सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी का संदेश देगी। पार्टी का उद्देश्य है कि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.