Facebook-f Youtube X-twitter

मनरेगा नाम बदलने के विरोध में अंबाला में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

अंबाला। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। अंबाला शहर के जगाधरी गेट पर कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना देकर भाजपा सरकार के फैसले का विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि यह आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा और आने वाले दिनों में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

धरने में अंबाला शहर के विधायक निर्मल सिंह, नारायणगढ़ की विधायक शैल्ली चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर मनरेगा को कमजोर करने और गरीब मजदूरों से रोजगार छीनने का आरोप लगाया।

भाजपा पर मनरेगा खत्म करने का आरोप

धरने को संबोधित करते हुए अंबाला शहर के विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा को समाप्त करने की मंशा से उसका नाम बदलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2006 में लागू की थी, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को रोजगार का अधिकार मिला। अगर इस योजना को कमजोर किया गया तो सबसे ज्यादा नुकसान गरीब मजदूरों को होगा।

निर्मल सिंह ने बताया कि मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस देशभर में आंदोलन कर रही है और यह प्रदर्शन अंततः विधानसभा घेराव के बाद ही समाप्त होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार के इस फैसले के गंभीर परिणाम सामने आएंगे।

गरीब मजदूरों की लड़ाई जारी रहेगी: शैल्ली चौधरी

नारायणगढ़ की कांग्रेस विधायक शैल्ली चौधरी ने भी धरने में भाग लिया और कहा कि भाजपा ने मनरेगा को खत्म करने की नीति बना ली है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का अधिकार पंचायतों के पास होने से ग्रामीण स्तर पर गरीबों को रोजगार मिलता था। कांग्रेस पार्टी इस अधिकार को खत्म नहीं होने देगी।

शैल्ली चौधरी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल यह सांकेतिक धरना है, लेकिन जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती, तब तक कांग्रेस गरीब मजदूरों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहेगी।

कांग्रेस नेताओं ने दोहराया कि मनरेगा के नाम और स्वरूप से छेड़छाड़ गरीबों के हितों पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.