Facebook-f Youtube X-twitter

जालंधर एफआईआर मामला: आतिशी केस में पुलिस अफसरों को 72 घंटे

जालंधर । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के बयान को लेकर दर्ज एफआईआर के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस प्रकरण में दिल्ली विधानसभा ने पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, साइबर क्राइम की स्पेशल डीजीपी वी. नीरजा और जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को अब 72 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा। पहले इन अधिकारियों से 24 घंटे में जवाब मांगा गया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाने के लिए तीन दिन का समय देने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

यह मामला उस समय सामने आया, जब दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर सिख गुरुओं के अपमान से जुड़ी टिप्पणी करने के आरोप लगे। इसके बाद मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के आधार पर पंजाब पुलिस ने जालंधर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इस कार्रवाई ने राजनीतिक और संवैधानिक स्तर पर बहस को जन्म दे दिया।

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जिस वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया गया है, वह दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही का हिस्सा है और आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल है। ऐसे में किसी दूसरे राज्य की पुलिस द्वारा उस पर जांच कर मामला दर्ज करना संवैधानिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े करता है।

स्पीकर ने इस पूरे घटनाक्रम पर पंजाब पुलिस से विस्तृत और स्पष्ट जवाब मांगा है। वहीं, इस मामले ने केंद्र और राज्यों के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर भी नई चर्चा छेड़ दी है। अब सबकी नजरें पंजाब पुलिस के जवाब पर टिकी हैं, जिससे यह साफ होगा कि यह एफआईआर किस कानूनी आधार पर दर्ज की गई और आगे की कार्रवाई किस दिशा में जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.