Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अकाल तख्त साहिब से बाहर आए सीएम भगवंत मान, प्रेस वार्ता कर रखा पक्ष

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय से बाहर आ गए हैं। बाहर आते ही उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए अंदर हुई बैठक और बातचीत की जानकारी दी। इस दौरान सीएम मान की स्पष्टीकरण देते हुए तस्वीरें भी सामने आई हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े कई मामलों को लेकर शिकायतें और मांगें प्राप्त हुई थीं। इन सभी शिकायतों का रिकॉर्ड और उनसे जुड़े लिखित दस्तावेज उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंप दिए हैं। सीएम मान के मुताबिक, जत्थेदार ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि प्रत्येक दस्तावेज की गंभीरता से जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती नहीं दी है। उन्होंने कहा, “मेरी न तो इतनी हिम्मत है और न ही औकात कि मैं श्री अकाल तख्त साहिब को किसी तरह की चुनौती दूं।”

सीएम मान ने बताया कि जत्थेदार के पास उनके खिलाफ जो भी शिकायतें पहुंची थीं, उन्हें उनके समक्ष रखा गया। उन्होंने कहा कि आगे जत्थेदार द्वारा जो भी निर्देश या फैसला लिया जाएगा, वह उन्हें पूरी तरह स्वीकार होगा और इसकी जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज उन्हें संतोष और सुकून मिला है, क्योंकि वे लोगों की भावनाओं से जुड़े दस्तावेज श्री अकाल तख्त साहिब में प्रस्तुत कर आए हैं और अपना पक्ष भी रख पाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर सीएम मान ने कहा कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर है, जिसमें किसी भी तरह का फर्जी कंटेंट बनाया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो नकली है और इसकी कहीं भी जांच करवाई जा सकती है।

सीएम मान ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब के अंदर अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। वे करीब 45 मिनट तक सचिवालय के भीतर रहे। वहीं, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने दोपहर 1:30 बजे सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने की जानकारी दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...

सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड और नियम तोड़ने वाले 10 वाहनों पर 5.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

Summer express,हिसार। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग हिसार ने शनिवार सुबह विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के चालान किए गए तथा विभिन्न अनियमितताओं के चलते कुल 5 लाख 50 हजार 500 रुपये...

फरीदाबाद पुलिस के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, एएसआई निलंबित

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-8 थाना परिसर स्थित सरकारी मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियारों के गायब होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते...

पहाड़ी माता मंदिर आभूषण प्रकरण में कार्रवाई तेज, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

भिवानी। हरियाणा के प्रसिद्ध पहाड़ी माता मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के रूप में प्राप्त आभूषणों से जुड़े मामले में प्रशासनिक जांच अब पुलिस कार्रवाई के चरण में पहुंच गई है। प्रदेश के पहले स्वर्ण मंदिर के रूप में पहचान रखने वाले इस मंदिर से जुड़े प्रकरण में लोहारू थाना पुलिस ने देर रात मंदिर...
Summer Express - हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री के काफिले से अस्पताल पहुंचाए गए युवक की पीजीआई में मौत, परिजनों ने दान की आंखें

Summer express, कुरुक्षेत्र। गांव बीड़ कालवा (सूरजगढ़) निवासी अमित सैनी का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 24 जून की रात गांव डीग के पास एक फैक्ट्री के निकट हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.