Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सचिन शर्मा ने संभाला अतिरिक्त उपायुक्त शिमला का दायित्व, जनकल्याण और चिट्टा मुक्त जिला प्राथमिकता

Shimla, 15 January-:भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारी सचिन शर्मा ने वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त शिमला के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक जनोन्मुखी, पारदर्शी और प्रभावी बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इससे पहले वे एसडीएम अंब के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और संवेदनशीलता के लिए सराहा गया।

अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने जिला शिमला को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि 21 और 22 जनवरी को आयोजित की जा रही एंटी-चिट्टा अभियान से संबंधित ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। चिट्टा जैसी घातक नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए पंचायत स्तर पर सशक्त रणनीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के “चिट्टा मुक्त हिमाचल” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

सचिन शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार “आत्मनिर्भर हिमाचल” के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की गई हैं। इन योजनाओं की जानकारी और लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ महिलाएं हैं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को घर-द्वार पर रोजगार उपलब्ध करवाने, उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने तथा नवाचारों को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और फील्ड स्टाफ से अपील की कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्यों को पूर्ण करें, ताकि विकास का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे।

परिचय: युवा और प्रेरणादायी अधिकारी

सचिन शर्मा 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और हरियाणा के झज्जर जिले से संबंध रखते हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए 233वीं रैंक प्राप्त की थी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित स्कूल से हुई, जिसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया। निजी कंपनी में कुछ वर्षों की नौकरी के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी का निर्णय लिया। उनके पिता सुनील दत्त हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर हैं। सचिन शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. आस्था शर्मा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लॉ विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में 30 लाख की लूट का 19 घंटे में खुलासा, दोस्त ने ही बदमाशों को भेजी थी लाइव लोकेशन

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल में बसताड़ा टोल के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 19 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता नरेंद्र...

डेढ़ साल से बदहाल धर्मशाला-चंबी-सुधेड़ मार्ग, 300 मीटर सड़क पैच बना परेशानी का सबब

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -: धर्मशाला-चंबी वाया सुधेड़ मार्ग पर करीब डेढ़ साल से खराब पड़ा लगभग 300 मीटर लंबा सड़क पैच स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क की खस्ताहालत के चलते रोजाना स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के...

मानसून में वायरल संक्रमण बढ़ा, बच्चों में बुखार-डायरिया के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: मानसून के मौसम के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वायरल और अन्य संक्रमित बीमारियों के मामले बढ़ने लगे हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल तीसा में भी इन दिनों वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।खासकर छोटे बच्चों में बुखार, खांसी और डायरिया जैसे लक्षण सामने...

हिमाचल में 1000 इलेक्ट्रिक और 200 हाइड्रोजन बसें होंगी शामिल, बेरोजगारों को 50 लाख तक सब्सिडी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की घोषणा की है। इसके साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 200 हाइड्रोजन बसें शामिल करने की योजना भी तैयार की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

15 अगस्त को लेकर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान तेज

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत कुरुक्षेत्र रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। रेलवे पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.