Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेणुकाजी क्षेत्र में अग्निकांड पर शिक्षा मंत्री का शोक, जांच के आदेश

Shimla, 15 January -: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घडुरी के गांव तलांगना में हुई भीषण अग्निकांड की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस हादसे में पाँच लोगों की जान जाने पर उन्होंने इसे अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया।

शिक्षा मंत्री ने शोकग्रस्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और इस दुख की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को घटना की शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने तथा पीड़ितों को हरसंभव सहायता तुरंत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. रोहित ठाकुर ने आमजन से सर्दियों के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सोने से पहले आग, हीटर अथवा अंगीठी को पूरी तरह बुझाना और गैस सिलेंडर बंद करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।शिक्षा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - अमेरिका-ईरान तनाव से पनामा की बढ़ी कमाई, एक जहाज से करोड़ों की आय

अमेरिका-ईरान तनाव से पनामा की बढ़ी कमाई, एक जहाज से करोड़ों की आय

Summer express, नई दिल्ली | अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर पूरी दुनिया पर दिखाई दे रहा है, लेकिन इस वैश्विक संकट के बीच मध्य अमेरिका का छोटा देश पनामा आर्थिक रूप से बड़ा लाभ कमा रहा है। पनामा नहर से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है,...
Summer Express - Auto Draft

पंजाब में बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

Summer express , चंडीगढ़ |  पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एजीटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक सक्रिय सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल और तीन...
Summer Express - पंजाब में अप्रैल में ही तपने लगी धरती: फरीदकोट-बठिंडा सबसे गर्म, कई जिलों में लू का असर

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई इलाकों में पारा 40 डिग्री पार

Summer express, नई दिल्ली |  देश के उत्तर और मध्य हिस्सों में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। मौसम विभाग India Meteorological Department के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना...
Summer Express - रोहतक में महिला की हत्या से सनसनी, पड़ोसी विवाद में देवर पर आरोप

ऊना के बहडाला में पेट्रोल पंप पर लूट की नाकाम कोशिश,भागते समय आरोपियों ने की फायरिंग

Summer express/ ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बहडाला क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक आधी रात के करीब पेट्रोल पंप पर पहुंचे। तीनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए...
Summer Express - नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.12 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.12 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Summer express /कांगड़ा, संजीव -:नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस जिला नूरपुर की CIA-1 ज्वाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.