Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला कार ब्लास्ट केस में सिलेंडरों संग विस्फोटक, बड़ा खुलासा

अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर थाने के पास खड़ी कार में हुए धमाके के मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गैस सिलेंडरों के साथ-साथ विस्फोटक सामग्री भी कार के भीतर लगाई गई थी। इसी विस्फोटक के कारण धमाके जैसी स्थिति बनी, हालांकि आग सिलेंडरों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।

जांच में सामने आया है कि तीन-तीन किलो के तीन गैस सिलेंडर अंबाला से ही करीब छह हजार रुपये में खरीदे गए थे और यहीं से उनमें गैस भरवाई गई थी। इस मामले में पटियाला (पंजाब) निवासी कर्मजीत को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि वह फिरोजपुर के दो संदिग्धों के संपर्क में था, जो उसके साथ एक होटल में ठहरे थे और दूसरी कार से अंबाला पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक, धमाके में इस्तेमाल की गई विस्फोटक सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। यह भी जांच की जा रही है कि विस्फोट के लिए रिमोट या किसी अन्य तकनीक का इस्तेमाल किया गया था या नहीं। साथ ही फिरोजपुर कनेक्शन को खंगालते हुए सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा रिकॉर्ड और मोबाइल डिटेल्स की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी कर्मजीत ने महज 30 हजार रुपये के लालच में कार को थाने के पास खड़ा किया था, हालांकि उसे यह रकम नहीं मिली। वहीं, फिरोजपुर के दो वांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की साजिश और इसके पीछे शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण विस्फोटक सामग्री की सप्लाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय लिंक, यहां तक कि ड्रोन के जरिए भेजे जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों को भी सिरे से खारिज किया है। अधिकारियों के अनुसार, न तो किसी आतंकी संगठन का नाम एफआईआर में दर्ज है और न ही किसी पुलिसकर्मी को नुकसान पहुंचा है। कार से धुआं निकलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सिलेंडरों को सुरक्षित तरीके से सील कर लिया था।

एसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और प्रयोगशाला रिपोर्ट व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेढ़ साल से बदहाल धर्मशाला-चंबी-सुधेड़ मार्ग, 300 मीटर सड़क पैच बना परेशानी का सबब

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -: धर्मशाला-चंबी वाया सुधेड़ मार्ग पर करीब डेढ़ साल से खराब पड़ा लगभग 300 मीटर लंबा सड़क पैच स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क की खस्ताहालत के चलते रोजाना स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के...

मानसून में वायरल संक्रमण बढ़ा, बच्चों में बुखार-डायरिया के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: मानसून के मौसम के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वायरल और अन्य संक्रमित बीमारियों के मामले बढ़ने लगे हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल तीसा में भी इन दिनों वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।खासकर छोटे बच्चों में बुखार, खांसी और डायरिया जैसे लक्षण सामने...

हिमाचल में 1000 इलेक्ट्रिक और 200 हाइड्रोजन बसें होंगी शामिल, बेरोजगारों को 50 लाख तक सब्सिडी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की घोषणा की है। इसके साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 200 हाइड्रोजन बसें शामिल करने की योजना भी तैयार की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

15 अगस्त को लेकर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान तेज

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत कुरुक्षेत्र रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। रेलवे पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष...

यमुनानगर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या, अंधेरे में वारदात से उठे कई सवाल

Summer express/यमुनानगर,परवेज़ खान-: यमुनानगर में एक महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घर में अकेली महिला पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के दौरान घर की लाइट बंद थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या हमलावरों को पहले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.