Facebook-f Youtube X-twitter

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मिला नया अनुभव, शिक्षा मंत्री ने एक्सपोज़र विज़िट के लिए किया रवाना

Shimla, Kartik-:समग्र शिक्षा के तहत समावेशी शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक और सराहनीय पहल की है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN) के एक दल को शुक्रवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने एक्सपोज़र विज़िट टूर के लिए रवाना किया। इस दौरान बच्चों को चंडीगढ़, अमृतसर और वाघा बॉर्डर जैसे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर से इस दल को रवाना किया। एक्सपोज़र टूर पर जाने से पहले बच्चों ने विधानसभा भवन का भी भ्रमण किया, जहां उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था और विधानसभा की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बच्चों से संवाद किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

इस दल में कुल 156 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 96 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, स्पेशल एजुकेटर्स, समावेशी शिक्षा से जुड़े अधिकारी और अन्य सहयोगी शामिल हैं। बच्चों की देखरेख और मार्गदर्शन के लिए प्रशिक्षित स्पेशल एजुकेटर्स को भी साथ भेजा गया है, ताकि यात्रा के दौरान उनकी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जा सके।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि एक्सपोज़र विज़िट का उद्देश्य बच्चों को नए वातावरण, संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों से परिचित कराना है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े और सीखने की क्षमता विकसित हो। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समग्र शिक्षा अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।रोहित ठाकुर ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम को केंद्र सरकार से भी सहयोग मिलता है और राज्य सरकार का निरंतर प्रयास रहता है कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा और अन्य गतिविधियों में समान अवसर प्रदान किए जाएं। यह पहल समावेशी और संवेदनशील शिक्षा व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.