Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में कोहरे का कहर, ट्रक-ब्रेक से बस और कारें भिड़ीं

करनाल |करनाल में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। करनाल से पानीपत की ओर जा रहे वाहनों की कतार में अचानक ब्रेक लगने से लिबर्टी कंपनी की कर्मचारियों से भरी बस समेत कई वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में बस चालक और एक महिला कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कुल आठ लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कुटेल गांव के पास उस समय हुआ जब एक ट्रक करनाल से पानीपत की ओर जा रहा था। कोहरा बेहद घना होने के कारण दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ट्रक के ठीक पीछे चल रही लिबर्टी कंपनी की बस समय रहते रुक नहीं सकी और ट्रक से जा टकराई। बस के पीछे आ रही चार से पांच कारें भी एक-दूसरे से टकरा गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसा इतना भीषण था कि बस और कारों को भारी नुकसान पहुंचा। बस में सवार 10 से 12 कर्मचारियों में से चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल करनाल के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बस चालक और एक महिला कर्मचारी की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है। कारों में सवार कुछ लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। जाम के चलते कई घंटों तक सर्विस लेन से वाहनों की आवाजाही धीमी रही।

मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा सामने आई है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर यातायात बहाल कर दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.