Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस की सरफुट्टवल पर अनुराग ठाकुर का बड़ा संकेत

ऊना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी को लेकर न सिर्फ तीखी टिप्पणी की, बल्कि आगामी राज्यसभा चुनाव में “कुछ भी हो सकता है” का संकेत देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। अनुराग ठाकुर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब तीन महीने बाद प्रदेश की एक राज्यसभा सीट खाली होने वाली है।

ऊना में दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच जो तनातनी सामने आ रही है, वह कांग्रेस के भीतर मौजूद विभिन्न खेमों का नतीजा है। उन्होंने इसे कांग्रेस में बिखराव का स्पष्ट संकेत बताया और दावा किया कि यह स्थिति किसी बड़े राजनीतिक कदम की ओर इशारा कर रही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी सर फुट्टवल का असर पहले भी देखने को मिल चुका है। पिछली बार राज्यसभा चुनाव में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए आगामी राज्यसभा चुनाव में भी अप्रत्याशित नतीजे सामने आ सकते हैं। उनके इस बयान को सीधे तौर पर कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले दिशा बैठक में अनुराग ठाकुर ने ऊना जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।

इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सड़कों के सुधार और निर्माण के लिए वह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर करीब 2000 करोड़ रुपये की मांग कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्गों और केंद्र सहायता प्राप्त सड़कों के रखरखाव में राज्य सरकार का खर्च भी नहीं लगता, इसके बावजूद सरकार सड़कों की हालत सुधारने में विफल रही है।

अनुराग ठाकुर के इन बयानों को प्रदेश की राजनीति में आने वाले बड़े बदलावों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.